एक्सप्लोरर

Bihar News: 'उनकी लड़ाई हम लड़ेंगे...', सीएम नीतीश को पत्र लिखकर BPSC अभ्यर्थियों के हक में बोले तेजस्वी यादव, कर दी ये मांग

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने पत्र में लिखा है कि एनडीए सरकार छात्रों के भविष्य और सपनों के साथ खिलवाड़ बंद करे. तेजस्वी यादव अब बिहार के युवाओं से जुड़ा मुद्दा उठा कर सीएम नीतीश को घेर रहे हैं.

Tejashwi Yadav Wrote Letter To CM Nitish: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बुधवार को सीएम नीतीश को पत्र लिखा है. पत्र में त्वरित समाधान की मांग की गई है. साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर सरकार ने अभ्यर्थियों की मागों पर विचार नहीं किया तो हम आंदोलनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई लड़ेंगे.

तेजस्वी ने बिहार के युवाओं से जुड़ा मुद्दा उठाया 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिखा है कि एनडीए सरकार छात्रों के भविष्य और सपनों के साथ खिलवाड़ बंद करे. तेजस्वी यादव अब बिहार के युवाओं से जुड़ा मुद्दा उठा कर सीएम नीतीश को घेर चुके हैं. उन्होंने आंदोलन में साथ तक देने के संकेत दे दिए हैं. तेजस्वी यादव ने अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री से कुछ मांगें की हैं और अभ्यर्थियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील भी मुख्यमंत्री से की है.

तेजस्वी यादव ने पत्र में लिखा है कि आदरणीय मुख्यमंत्री जी, मैं बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए यह पत्र लिख रहा हूं. आयोग के सर्वर की खामी के कारण फॉर्म भरने की आखिरी तारीख से 2-3 दिन पूर्व में सर्वर के ठीक से कार्य नहीं करने के कारण लाखों अभ्यर्थी फॉर्म भरने से वंचित रह गये थे जो कि उनके भविष्य और सतत् परिश्रम के लिए एक आघात है. स्वयं अपनी ही विफलता के लिए आयोग द्वारा फॉर्म भरने में असमर्थ रहे अभ्यर्थियों को ही उल्टे अगंभीर ठहरा देना अफसरशाही के अहंकार और तानाशाही को प्रदर्शित करता है. 

इसके अलावा, अभ्यर्थियों और अभिभावकों को अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आयोग सामान्यीकरण या नॉर्मलाजेशन लागू करेगा या नहीं. फॉर्म भरवा लेने के बाद भी अभ्यर्थियों को अभी तक पूरी परीक्षा पद्धति की जानकारी नहीं है, जो उनके लिए अन्यायपूर्ण है. यहां यह उल्लेख करना अत्यावश्यक है कि सामान्यीकरण की प्रणाली सदैव से असामान्य रूप से विवादित रही है. किसी अभ्यर्थी को अगर कठिन प्रश्न का उत्तर पता है तो उसके लिए वह प्रश्न सरल है. किसी भी प्रश्न का सरल या कठिन होना अभ्यर्थी की तैयारी पर निर्भर करता है, आयोग की इच्छा, हठधर्मिता या बुद्धिनता पर नहीं. 

इसके अलावा परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाए जाने की भी अफवाह फैली थी, जिसके कारण अभ्यर्थी असमंजस में पड़ गए थे.  इन सबको देखते हुए, मैं समस्त अभ्यर्थियों के हित में आपके समक्ष निम्नलिखित मांगे रखता हूं. 

अभ्यर्थियों के लिए क्या है तेजस्वी यादव की मांगे?

1. परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को 5 अतिरिक्त दिन दिए जाएं, ताकि आयोग की नाकामी अथवा सर्वर की खामी के कारण जो अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर सकें, वे फॉर्म भर पाएं.
2. आयोग 70वीं BPSC की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाए, ताकि अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय मिल सके.
3. नॉर्मलाइजेशन नर अपनी नीति स्पष्ट की जाए. उचित होगा कि सामान्यीकरण की विवादित और अन्यापूर्ण प्रक्रिया से बचा जाए.
4. हमारी मांग है कि परीक्षा एक दिन, एक शिफ्ट, एक पेपर, एक पैटर्न में बिना पेपर लीक हो.
मैं आशा करता हूं कि आप इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगें और अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगें.

ये भी पढ़ेंः LJPR के दो बड़े नेताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उठ रहे सवाल, जहरीली शराब पीने की है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget