एक्सप्लोरर

RJD ने एनडीए गठबंधन पर कसा तंज, कहा- एक दूसरे के घाव पर नमक रगड़ रहे BJP-JDU

आरजेडी ने ट्वीट कर कहा कि जेडीयू के सभी नेता अपने कार्यकर्ताओं को साफ साफ सार्वजनिक रूप से कहने लगे हैं कि गठबंधन चलने से रहा. इधर, नीतीश कुमार जी कितना कसमसा के रह जा रहे हैं यह भी किसी से छुपा नहीं है.

पटना: बिहार के सिवान जिले में आयोजित जेडीयू के कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह की ओर से गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर विवाद जारी है. इसी क्रम में आरजेडी ने श्याम बहादुर सिंह के बयान को आधार बनाते हुए सीएम नीतीश और एनडीए गठबंधन पर निशाना साधा है. आरजेडी का कहना है कि गठबंधन में शामिल जेडीयू और बीजेपी एक दूसरे के घाव पर नमक रगड़ रहे हैं.

आरजेडी ने ट्वीट कर कही ये बात

पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, " जेडीयू के सभी नेता अपने कार्यकर्ताओं को साफ साफ सार्वजनिक रूप से कहने लगे हैं कि गठबंधन चलने से रहा. इधर, नीतीश कुमार जी कितना कसमसा के रह जा रहे हैं यह भी किसी से छुपा नहीं है. इस बेमेल शादी में बीजेपी जेडीयू माथे पर सिंदूर लगाने के बजाय एक दूसरे के घाव पर नमक रगड़ रहे हैं."

बता दें कि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मंगलवार को अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिवान पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इसी दौरान जेडीयू के चर्चित पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह मंच पर आए और कार्यक्रम में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने भोजपुरी में कहा कि पार्टी को मजबूत करना है. गठबंधन कब टूट जाएगा, इसका भरोसा नहीं है.

नीतीश जी को ट्रैक्टर बनाना है

उन्होंने कहा था कि मैं साफ बातें करता हूँ . ऐसे में सभी लोग दिल से नीतीश कुमार के लिए काम करें. मेहनत करके संगठन को मजबूत करें. नीतीश जी के हाथों को मजबूत करना है. जोड़ी पर विश्वास नहीं रखना है. हल में दो बैलों की जरूरत होती है, लेकिन ट्रैक्टर अकेला इंसान चलाता है. हमें नीतीश जी को ट्रैक्टर बनाना है.

संगठन को मजबूत करने में जुटे नेता

बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद जेडीयू इन दिनों पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश लगातार कार्यक्रम आयोजित कर नए लोगों को पार्टी में जोड़ रहे हैं. वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं से और लोगों को पार्टी में जोड़ कर संगठन को मजबूत करने की अपील कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

RJD विधायक का सदन में दावा- बिना शराब पिए बिहार के कुछ नेताओं को नहीं आती नींद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- नर्वस हो गईं हैं दीदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Embed widget