एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- नर्वस हो गईं हैं दीदी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं. अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मंदिर जाएं या मस्जिद. वाह मोदी जी वाह.

पटना: चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा के बाद राज्य में चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो गया है. चुनावी रैलियों में नेता जनता को अपने पक्ष में करने के लिए हर पैंतरा अपना रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को नंदीग्राम में रैली करने पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंच से ही चंडी पाठ किया और फिर कहा कि मैं हिन्दू हूं. अब उनके इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है.

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कही ये बात

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, " बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं. अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मंदिर जाएं या मस्जिद. वाह मोदी जी वाह."

ट्वीटर पर उन्होंने अपनी एक वीडियो भी शेयर की है. वीडियो में उन्होंने कहा, " वाह रे मोदी जी, आपने कमाल कर दिया. जो लोग कल तक मस्जिदों में टोपी लगाकर सिर झुकाते थे, उन्हें मैंने देखा गुजरात के चुनाव में मंदिर-मंदिर जाते. कोट पर जनेऊ पहने. वाह रे मोदी जी, बंगाल में मैंने दीदी को देखा, वहां के हिन्दू जिन्हें दुर्गा विसर्जन के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ता था. उनके मंत्री पिछले चुनाव में डाउन के अखबार को फरीद कहते थे. ये देखिए कलकत्ते में भी कराची है. वाह रे मोदी आज दीदी चंडी पाठ कर रही हैं. वाह रे मोदी. दीदी चुनाव जो ना कराए आपको."

नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं ममता बनर्जी

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. आज वो इस सीट से नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी. नामंकन से ठीक पहले उन्होंने कल नंदीग्राम में चुनावी रैली की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने लोगों की मांग की वजह से नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का फैसला किया. मैंने मन बना लिया था कि मैं इस बार या तो सिंगूर या फिर नंदीग्राम से चुनाव लड़ूंगी. ऐसे में अगर आप लोग मुझे कहेंगे कि मुझे यहां से लड़ना चाहिए, तभी मैं नॉमिनेशन कराऊंगी."

यह भी पढ़ें -

दशकों से बंद पड़ी हैं सिवान की चीनी मिल, बदहाली की जिंदगी जी रहे किसान और कर्मी Bihar News: लूटपाट कर भाग रहे अपराधी सड़क हादसे का हुए शिकार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget