एक्सप्लोरर

RJD विधायक का सदन में दावा- बिना शराब पिए बिहार के कुछ नेताओं को नहीं आती नींद

सभी आरोपों के बीच बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी खड़े हुए और ये कहा कि भाई वीरेंद्र अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं. हमारे तरफ तो कोई ऐसा नेता नहीं है.

पटना: बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. सूबे में लागू शराबबंदी कानून की असफलता का मुद्दा उठाकर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र, ललित यादव, कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा समेत विपक्ष के अन्य नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और शराब बंदी कानून की समीक्षा करने की मांग की.

सदन में हंगामा कर रहे आरजेडी के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने ये दावा किया कि सदन के अंदर बैठे कुछ नेता और पदाधिकारी ऐसे हैं जो रात में शराब में शराब ना पिएं तो उन्हें नींद नहीं आती. शराब उनके लिए एक जरूरी है. ऐसे में ये कानून सिर्फ गरीबों को परेशान करने लिए बनाई गई है. गरीबों की गिरफ्तारी होती है और सफेदपोश मजे से शराब पीते हैं.

शराबबंदी की समीक्षा की जाए

इधर, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि बिहार में हर जगह शराब मिल रही है. इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता. मैं शराबबंदी कानून की समीक्षा का मुद्दा उठता हूँ तो नीतीश कुमार चिढ़ जाते हैं. लेकिन सच्चाई यही है कि राजस्व की हानि के बावजूद कोई फायदा नहीं हो रहा. ऐसे में शराबबंदी की समीक्षा की जाए. सूबे में शराब की बिक्री ऊंची कीमतों पर शुरू की जाए. इससे दो फायदे होंगे पहला कि गरीब शराब नहीं खरीदेंगे और दूसरा कि शराब बिक्री से आए पैसों से उद्योग लगेगा जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा.

मंत्री विजय चौधरी ने कही ये बात

इधर, सभी आरोपों के बीच बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी खड़े हुए और ये कहा कि भाई वीरेंद्र अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं. हमारे तरफ तो कोई ऐसा नेता नहीं है. वहीं, सरकार ने कभी ये दावा नहीं किया है कि हमने पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी. हमारा दावा ये है कि हमने सर्वसम्मति से शराबबंदी कानून लागू की. अब उसे लागू कराने के लिए काम किया जा रहा है. गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए पांच साल होने को हैं, लेकिन अब तक पूरी तरह से कानून को लागू नहीं किया जा सका है.

यह भी पढ़ें -

दशकों से बंद पड़ी हैं सिवान की चीनी मिल, बदहाली की जिंदगी जी रहे किसान और कर्मी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- नर्वस हो गईं हैं दीदी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? नहीं भरा जा सका बेल बॉन्ड, आया ये अपडेट
अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? नहीं भरा जा सका बेल बॉन्ड, आया ये अपडेट
CM पद पर फैसले से पहले BJP के मंत्री का बड़ा बयान, 'अगर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार...'
CM पद पर फैसले से पहले BJP के मंत्री का बड़ा बयान, 'अगर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार...'
Bihar Next CM: 'सम्राट चौधरी ही नीतीश कुमार के…', अगले CM को लेकर NDA के इस नेता का बड़ा खुलासा
'सम्राट चौधरी ही नीतीश कुमार के…', अगले CM को लेकर NDA के इस नेता का बड़ा खुलासा
बिहार: नीतीश कुमार जिस आरोप से बचे थे उस पर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा
बिहार: नीतीश कुमार जिस आरोप से बचे थे उस पर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget