एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना में आतंकवाद के खिलाफ RJD का कैंडल मार्च, कहा- पहलगाम हमला नाकाम सुरक्षा नीतियों का परिणाम

Pahalgam Terror Attack: आरजेडी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मधुबनी में आयोजित रैली को लेकर सवाल उठाए. कहा, “प्रधानमंत्री को इस हालात में अपनी सभा रद्द कर देनी चाहिए थी.

Patna News: कश्मीर में हुए बड़े आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह ने इस हमले को “गंभीर सुरक्षा चूक” करार देते हुए कहा कि “इतना बड़ा आतंकी हमला सरकार और गृह मंत्रालय की विफलता का प्रतीक है.” एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान आरजेडी नेताओं ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और ठोस रणनीति और जवाबदेही की जरूरत है.
 
'सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है'
 
उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार है. सुनील सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मधुबनी में आयोजित रैली को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री को इस हालात में अपनी सभा रद्द कर देनी चाहिए थी. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे इस त्रासदी को भी चुनावी लाभ के लिए भुनाने का प्रयास कर रहे हैं.” 
 
कश्मीर हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि देने और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पटना में एक कैंडल मार्च निकाला. यह मार्च आरजेडी कार्यालय से इनकम टैक्स गोलंबर तक निकाला गया. मार्च के दौरान सभी कार्यकर्ता हाथों में काली पट्टी बांधकर और मोमबत्ती लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़े, जो सरकार की असफलताओं के प्रति प्रतीकात्मक विरोध का प्रदर्शन था.
 
पार्टी नेताओं का केंद्र सरकार पर हमला
 
कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बार-बार हो रहे आतंकी हमले सरकार की नाकाम सुरक्षा नीतियों का परिणाम हैं. इस दौरान आरजेडी ने यह भी स्पष्ट तौर पर मांग की कि “देश की सुरक्षा में विफल रहने” के चलते केंद्र सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए. पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे को भी राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है, जो बेहद निंदनीय है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget