एक्सप्लोरर

सीतामढ़ी के लोगों के लिए खुशखबरी! चार साल से बंद रीगा चीनी मिल दोबारा हो रहा शुरू, सीएम करेंगे उद्घाटन

Riga Sugar Mill: चीनी मिल के नए मालिक ने मरूगेश आर. निरानी ने कुछ माह पूर्व दिसंबर- 2024 में  मिल को हर हाल में चालू करने की घोषणा की थी. वे मेसर्स निरानी सुगर, बंगलोर के चेयरमैन है.

Riga Sugar Mill Restar: सीतामढ़ी जिले में चार साल से बंद रीगा चीनी मिल अब चालू हो जाएगा. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्री 26 दिसंबर को करेंगे. चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक पी. देवराजुलु ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि चीनी मिल का सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और सूबे के दोनों डिप्टी सीएम संयुक्त रूप से करेंगे. तीन वर्षों के बाद इस मिल का विस्तार किया जाएगा. इससे मिल प्रबंधन, किसान व स्थानीय कारोबारी सब को लाभ मिलेगा.

मिल में इन चीजों का होगा विस्तार 

मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि विस्तार के क्रम में इस मिल की पेराई क्षमता का विस्तार 5000 टीसीडी से बढ़कर 10000 टीसीडी तक किया जाएगा. डिस्टिलरी का विस्तार 45 केएलपीडी से 545 केएलपीडी तक, बिजली की आपूर्ति 11 मेगावाट से 50 मेगावाट तक करने के साथ ही प्रेस्डमड से 20 टीडीपी सीबीजी (कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट) स्थापित किए जाएंगे. मुख्य महाप्रबंधक ने यह भी बताया कि पूर्व में जितने भी मजदूर इस मिल में काम करते थे, उन सबों की सेवा की जायेगी.

मुख्य महाप्रबंधक ने कहा किसी का साथ नहीं छोड़ा जाएगा. सभी कामगार स्थानीय होंगे. मिल के मालिक मरूगेश आर. के कर्नाटक मिल में 30 प्रतिशत कामगार बिहार के ही हैं. रीगा चीनी मिल को नए टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा. इससे पूर्व यहां के किसानों को गन्ना के नए प्रभेद की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराने के साथ ही तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह चीनी मिल चालू होने जा रहा है, इसमें स्थानीय किसान नेता नागेंद्र प्रसाद सिंह का भी पूरा सहयोग मिला है. 

मालिक मरूगेश निरानी ने वादा किया पूरा

चीनी मिल के नए मालिक ने मरूगेश आर. निरानी ने कुछ माह पूर्व दिसंबर में मिल को हर हाल में चालू करने की घोषणा की थी. वे मेसर्स निरानी सुगर, बंगलोर के चेयरमैन है. अपने वादे के मुताबिक निरानी मिल को नीयत समय पर चालू कराने जा रहे है. 26 को मिल के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के करीब 40 हजार लोगों को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा और वे आर्थिक रूप से संबल और खुशहाल होंगे. 

मिल मालिक निरानी करीब 25 वर्षों से चीनी मिल के कारोबार में है. कहते हैं कि वे किसान परिवार से है. इस लिहाज से किसानों की स्थिति जनता हूं. इस क्षेत्र के लोग हार्ड वर्क करते है. उनकी कोशिश राजनीति से दूर रह किसानों के हित के बारे में सोचने की रहेगी. अधिक से अधिक रोजगार देने की पूरी कोशिश करूंगा. इधर, नए मिल मालिक से क्षेत्र के किसानों को काफी उम्मीदें हैं. लोगों को लगता नहीं था कि यह मिल फिर कभी चालू हो पायेगा, लेकिन मिल को खुद के हाथों में लेकर निरानी ने उन तमाम कयासों पर विराम लगा दिया. 

पूर्व के चीनी मिल मालिक के जरिए समय पर किसानों को गन्ना का भुगतान नहीं किया जाता था. इस समस्या का समाधान न जिला प्रशासन और न राज्य सरकार ही कर सकी थी. किसानों के लिए भुगतान एक बड़ी समस्या थी. हालांकि अब किसानों को आसानी से भुगतान की पूरी उम्मीद है. कारण है कि कर्नाटक राज्य के मूल निवासी चेयरमैन निरानी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा है कि वे हर सप्ताह गन्ना आपूर्ति के एवज में किसानों को भुगतान करेंगे. मिल मालिक निरानी की माने, तो फिलहाल इस मिल की क्षमता 11 मेगावाट बिजली उत्पादन की है. इसे बढ़ाकर 20 मेगावाट करेंगे. सरकार को भी बिजली की आपूर्ति करेंगे.

अधिकारी लगातार ले रहे मिल का जायजा

26 दिसंबर को सीएम के चीनी मिल का उद्घाटन करने को लेकर वहां भी प्रबंधन की ओर से तैयारी की जा रही है. डीएम रिची पांडेय समेत अन्य वरीय अधिकारी लगातार मिल में पहुंच कर तैयारी का जायजा ले रहे हैं. गौरतलब है कि गन्ना पिछले 4 सालों से मिल के बंद रहने से 40 हजार गन्ना किसानों के साथ हजारों कामगार, छोटे-बड़े दुकानदार, व्यापारी, वाहन कारोबारी, उनसे जुड़े परिवार के कम से कम 5 लाख की आबादी बुरी तरह प्रभावित हुई है. इन सभों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई थी. मिल चालू होने से लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक होगी और पुराने दिन फिर लौट आएंगे.

ये भी पढ़ेंः Gaya Police: क्रिसमस या न्यू ईयर पर बोधगया घूमने आ रहे हैं तो हो जाइए सावधान, की ऐसी गलती तो कट जाएगा चालान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'
वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़
वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget