एक्सप्लोरर

Bihar Conversion: नालंदा में प्रलोभन देकर कराया जा रहा धर्म परिवर्तन! पटना से आए थे कई लोग, जांच के लिए पहुंचे IG

Bihar Religious Conversion: धर्म परिवर्तन के लिए पटना जिले के सकसोहरा, लखीसराय समेत दर्जनों गांवों से लोग आए हुए थे. आरोप है कि धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को प्रलोभन भी दिए जा रहे थे. 

नालंदा: नालंदा के बिंद बाजार में भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. बड़ी छठ घाट समीप एक घर में सौ से अधिक महिलाएं और पुरुष धर्म बदलने के लिए पहुंचे थे. लोगों का धर्म परिवर्तन कराने से पहले ईसा मसीह के भजन का कार्यक्रम चल रहा था. वहीं आसपास के लोगों ने धर्म परिवर्तन का विरोध किया. आरोप लगाए गए हैं कि रविवार को सभा लगाकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था.

इसकी जानकारी मुखिया को दी गई फिर मुखिया उमेश राउत और पुलिस ने सभा स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. पुलिस को देखकर कई युवक और अधेड़ उम्र के लोग इधर उधर भागने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ के लिए कुछ लोगों को अपने साथ थाना ले गई. धर्म परिवर्तन करने के लिए पटना जिला के सकसोहरा, लखीसराय समेत दर्जनों गांवों से लोग आए हुए थे. आरोप है कि धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं. 

सकसोहरा के लाखाचक से आयी सविता देवी, दयानंद यादव रामनगर पटना के घोषवरी से रामप्रवेश यादव लखीसराय के प्रमोद रविदास को झांसा देकर धर्मपरिवर्तन के लिए लाया गया था. बताते चलें कि इस मामले का खुलासा होने के बाद तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं.   

धर्मांतरण मामले में जांच करने के लिए पटना प्रक्षेत्र के आईजी राकेश राठी बिंद थाना सोमवार की शाम पहुंचे. इस दौरान आईजी राकेश राठी के नेतृत्व में एसडीएम और सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी के साथ थाने में बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली. एसडीएम अभिषेक पलासिया के साथ बैठकर घंटों इस मामले को लेकर जांच की गई.

वहीं आईजी राकेश राठी ने उस जगह पर जाकर जांच की जिस जगह पर धर्मांतरण कराया जा रहा था, हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस के तरफ से कोई ठोस बयान जारी नहीं किया गया है.

वहीं एसडीएम अभिषेक पलासिया ने बताया कि जिस जगह पर धर्मांतरण की बात सामने आ रही है वहां पर लोग भजन कीर्तन करने के लिए आए थे, हालांकि प्रशासन फिलहाल धर्मांतरण की बात को सिरे से खारिज कर रही है. एसडीएम ने कहा कि फिर भी जांच की जा रही है. पूछताछ की जाएगी. 

Bihar Weather Updates: उत्तर बिहार में बदला मौसम, इन जिलों में गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, आज कैसा रहेगा मौसम?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget