एक्सप्लोरर

Bihar Weather Updates: उत्तर बिहार में बदला मौसम, इन जिलों में गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, आज कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Today: दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी से अभी कोई राहत मिलने वाली नहीं है. आगामी 4 दिनों तक कई जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

पटना: पूरे बिहार में तापमान में बढ़ोतरी और भीषण गर्मी से अब थोड़ी राहत मिली है. उत्तर बिहार के कई जिलों में तापमान में कमी के साथ हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा की शुरुआत हो चुकी है. आज यानी मंगलवार को उत्तर-पूर्व भाग के 7 जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले में हल्की बर्षा या बिजली चमकने की संभावना है. एक दो स्थानों पर तेज हवा चलने की उम्मीद है. उत्तर बिहार के अन्य जिलों में अगले 3 से 4 दिनों तक कहीं-कहीं हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा और तेज हवा के साथ तापमान में कमी रहेगी. उत्तर बिहार के 19 जिलों में तापमान में विशेष वृद्धि की संभावना नहीं है.

वहीं दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी. बिहार के दक्षिणी इलाके में दक्षिण- पूर्व, दक्षिण -पश्चिम और दक्षिण -मध्य भाग के कुल 19 जिलों भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर,भोजपुर, अरवल, गयाजहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगरिया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई जिले में कहीं भी वर्षा का कोई पूर्वानुमान नहीं है. आगामी 4 दिनों तक इन जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. साथ ही इन जिलों में तापमान में भी दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी और भीषण गर्मी से लोगों को परेशानी हो सकती है.

वहीं बीते सोमवार को राज्य के उत्तरी भाग के 6 जिलों में हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. इनमें सबसे अधिक वर्षा सुपौल जिले के राघोपुर में 42.2 मिलीमीटर दर्ज की गई, तो मधेपुरा के मुरलीगंज में 38.2, सहरसा में 35 मिलीमीटर, अररिया के रानीगंज में 31.6 मिलीमीटर, दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान में 26.5 मिलीमीटर, मधुबनी के पंडोल में 23.4 मिलीमीटर बर्षा दर्ज किया गया. इन जिलों के अनेक स्थानों पर भी हल्की और मध्यम अंतर की वर्षा हुई तो हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहा.  एक दो स्थानों पर झोंके के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.

बीते सोमवार को राज्य के उत्तरी भाग में तापमान में विशेष वृद्धि नहीं हुई तो दक्षिणी भागों में भीषण गर्मी के साथ तापमान भी सामान्य रहा, लेकिन हवा की गति नगण्य  रही, जिसके कारण दक्षिणी भाग के लोग गर्मी से परेशान रहे. सोमवार को छह जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया. इनमें सबसे अधिक गया में 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दूसरे नंबर पर औरंगाबाद में 40.7 डिग्री तापमान रहा.

सिवान के जीरादेई में 40.2 और  मोतिहारी, शेखपुरा और नालंदा में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान किशनगंज में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में औषतन 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि दक्षिणी भाग में 38 से 40 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया . 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिणी बांग्लादेश एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है. जिसके प्रभाव से राज्य के उत्तरी भागों के कई जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान है, जबकि दक्षिणी भाग में वर्षा की कोई संभावना नहीं रहेगी.

इसे भी पढ़ें: Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के नाम पर छिड़े विवाद में कूदे प्रशांत किशोर, BJP पर कसा तंज, भगवान राम का लिया नाम

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget