एक्सप्लोरर

Bihar News: अचानक निरीक्षण के लिए कटिहार सदर अस्पताल पहुंच गए पप्पू यादव, प्राइवेट क्लिनिक छोड़कर भागे आए डॉक्टर्स

Pappu Yadav: सांसद बनने के बाद पप्पू यादव काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. वो कटिहार के सदर अस्पताल में अचानक निरिक्षण के लिए पहुंच गए, उन्हें देख कर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.

MP Pappu Yadav Surprise Inspection: प्रोटोकॉल की धजियां उड़ते हुए पुर्णिया सांसद पाप्पू यादव बुधवार को (12 जून) औचक निरिक्षण में कटिहार सदर अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों और अस्पताल में हेल्थ प्रमाण पत्र बनाने पहुंचे युवाओं से मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने अस्पताल की कुव्यवस्था को खुलकर उजागर किया. पप्पू यादव के अस्पताल में निरीक्षण की सूचना जैसे ही अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारियों को लगी सभी अपनी-अपनी निजी क्लिनिक छोड़ अस्पताल पहुंच गए. जिसमें अस्पताल की डीएस आशा शरण भी मौजुद थी.

सदर अस्पताल में मचा हड़कंप 

इस दौरान सांसद पाप्पू यादव ने डीएस को अस्पताल की कुव्यवस्था और अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार से रू-ब-रू करवाया. साथ ही इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से करने की बात कही. सांसद पाप्पू यादव ने कहा कि जब भी लोगों की शिकायत उन्हें प्राप्त होगी वो तुरंत उस पर संज्ञान लेंगे. अस्पताल निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल में हड़कंप मचा रहा. बताते चलें कि कटिहार से कांग्रेस तारिक अनवर सांसद चुने गए हैं.

इससे पहले दिल्ली से कटिहार लौटे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला. साथ ही साथ उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी को समर्थन देने से पहले बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग करनी चाहिए थी. पप्पू यादव ने सीमांचल को बाढ़ से मुक्ति के लिए हाई डेम, सीमांचल में बंद पड़े कल कारखाने और मक्का और मखाना के लिए भी फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री खोलने की मांग की है. कटिहार पहुंचे सांसद पप्पू यादव का बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया और फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया.

पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीते पप्पू यादव

आपको बता दें कि पप्पू यादव पूर्णिया सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े और उन्होंने जीत भी हासिल की. अब वो लगातार पूर्णिया और कटिहार समेत सीमांचल के जिलों के विकास की मांग कर रहे हैं. केंद्र सरकार से उन्होंने कई प्रोजेक्ट को शुरू करने की मांग है, जिनमें सीमांचल में बंद पड़े कल कारखाने और मक्का एवं मखाना के लिए फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री खोलने की मांग अहम है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में मौसम का पारा हाई, 18 जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget