एक्सप्लोरर

BPSC ने TRE 3 के जरिए जारी किया TGT का विषय वार रोस्टर, जानें- पूरी डिटेल

BPSC TRE 3 TGT Roster: बिहार लोक सेवा आयोग ने 15 विषयों के शिक्षकों के लिए 19597 पदों के आधार पर विषय वार रोस्टर तैयार किया है. वर्ग 9-10 के स्कूल टीचरों की काउंसलिंग 16 से 20 दिसंबर तक होगी.

BPSC TRE 3 TGT Roster News: बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती में नौवीं और 10वीं क्लास के शिक्षकों के रिजल्ट के लिए सभी 15 विषयों में विद्यालय अध्यापक और विशेष विद्यालय अध्यापक के कुल 19597 पदों के लिए आरक्षण के आधार पर विषय वार रोस्टर तैयार किया है. इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत 11 वीं और 12वीं के कुल 359 पदों को संशोधित करके रोस्टर तैयार कर दिया है.

शिक्षा विभाग ने जाति आधारित गणना के अनुसार तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में 65 प्रतिशत आरक्षण पर परीक्षा ली थी. लेकिन, 20 जून 2024 को पटना हाई कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश के बाद आरक्षण में संशोधित करके रोस्टर तैयार करना था. क्लास 5 से लेकर 8 तक के नवंबर 2024 में रिजल्ट जारी हो चुके थे. नौंवी और दसवीं के लिए रोस्टर तैयार होना था, जिसकी अब लिस्ट जारी कर दी गई है.

किस वर्ग के लिए कितने पद निर्धारित?
रोस्टर में सभी 15 विषयों के लिए अलग-अलग कोटि के अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं. उनमें हिंदी, नृत्य, मैथिली, बंगला, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, संगीत ,ललित कला, फारसी, उर्दू, अरबी, अंग्रेजी ,विज्ञान ,गणित और सामाजिक विज्ञान है. सभी विषयों को मिलाकर सबसे ज्यादा जनरल यानी अनारक्षित के लिए 7795 पद हैं, जबकि जनरल महिला के लिए 2662 पद है तो आर्थिक रूप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस के लिए 1067 पद हैं, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए 316 पद हैं, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 3554, अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 777, पिछड़ा वर्ग के लिए 1710, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 372, अनुसूचित जाति के लिए 4043, अनुसूचित जाति महिला के लिए 1008, अनुसूचित जनजाति के लिए 233 पद निर्धारित हैं.

इसके अलावा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 5,पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए 1013 को मिलकर कुल 39415 पद है. इसके अलावा दृष्टि बाधित कोटि के लिए 194, मुखबधिर के लिए 177, दिव्यांग के लिए 171, मानसिक रूप से कमजोर बहुत दिव्यांग शिक्षक के लिए 161 और स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों के लिए 343 पद हैं.

16 से 20 दिसंबर तक स्कूल टीचरों की काउंसलिंग
बताते चले कि शिक्षा विभाग ने नवंबर महीने में वर्ग 1-5 में रिक्त 25505 पदों के लिए 21911 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था. वर्ग 6-8 में 18973 पदों के लिए 16989 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. रिजल्ट की कांउसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.वर्ग 9-10 के स्कूल टीचरों का काउंसलिंग 16 से 20 दिसंबर 2024 तक और वर्ग 11-12 के लिए स्कूल टीचरों की काउंसलिंग 16 से 20 दिसंबर 2024 तक होगी.

यह भी पढ़ें: Pappu Yadav: बिहार सरकार के मंत्री, JDU नेता और पूर्व सांसद से भिड़े पप्पू यादव, दे डाली खुली चुनौती, जानें मामला

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget