एक्सप्लोरर

7वें चरण की शिक्षक बहाली के लिए अब भूख हड़ताल करेंगे अभ्यर्थी, 11वें दिन झुग्गियों में बच्चों को पढ़ाया

शिक्षक बहाली को लेकर अभ्यर्थी कई दिनों से आंदोलनरत हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री उनकी मांगों को अनसुना कर रहे हैं. छठे चरण की समाप्ति के बाद भी 50 हजार से अधिक पद खाली है.

पटना: बिहार राज्य के प्राथमिक स्कूलों में प्राइमरी शिक्षकों के सातवें चरण की बहाली के लिए चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा. पटना के गर्दनीबागबाग धरना स्थल पर मंगलवार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर बच्चों को पढ़ाया. भीषण गर्मी के बाबजूद बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी अपने बच्चों के साथ मौजूद थी. इस दौरान अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी भी कर रहे थे. उनका कहना है कि अगर बुधवार तक शिक्षा मंत्री अभ्यर्थियों के मांग पर विचार नहीं करते हैं तो गुरुवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

आंदोलन को संचालित कर रहे भावी शिक्षक संघ के समंवयक मीकू पाल ने बताया कि शिक्षक अभ्यर्थी अपनी बहाली को लेकर कई दिनों से आंदोलनरत हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री हमारी मांगों को अनसुना कर रहे हैं. भोजपुर से आए अभ्यर्थी अभिनंदन यादव ने शिक्षा मंत्री से तत्काल पहल कर आंदोलन को समाप्त करवाने की पहल करने को कहा. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कश्यप ने बताया कि जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन चलता रहेगा.

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election 2022: दो लिफाफे में बंद हुआ राज्यसभा उम्मीदवार का नाम, RJD सुप्रीमो लालू यादव करेंगे ऐलान

अभ्यर्थी करेंगे भूख हड़ताल

बीएड उतीर्ण शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने शिक्षा विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बुधवार तक शिक्षा मंत्री शिक्षक अभ्यर्थियों के मांग पर विचार नहीं करते हैं तो गुरुवार से अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठेंगें. आंदोलन में मीकू पाल, मंटू शर्मा, अनीश, नितेश पांडेय, निखिल यादव, अर्चना, प्रियंका, लखिंद्र, वीरभद्र सहित अलग-अलग जिलों के सैकड़ों अभ्यर्थी मौजूद थे. बता दें कि राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में छठे चरण की शिक्षक नियुक्ति पूरी हो चुकी है, जिसमे 50 हजार से अधिक पद खाली रह गए हैं.

ये भी पढ़ें- Samastipur News: DEO ऑफिस के बाहर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रिंसिपल पर अवैध वसूली का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget