एक्सप्लोरर

बिहार: ऑड-ईवन के पैटर्न पर छात्रों को स्कूल बुलाने की तैयारी, शिक्षा विभाग ने जारी किया गाइडलाइन

गाइडलाइन के अनुसार ऑड-ईवन के पैटर्न पर बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा. ऐसे में ऑड और ईवन रोल नंबर वाले छात्र अलग-अलग दिन स्कूल आएंगे.

पटना: बिहार सरकार नए साल में सभी निजी और सरकारी स्कूलों को खोलने की तैयारी में है. सरकार के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है. हालांकि, कोरोना काल में छात्रों को किस प्रकार स्कूल बुलाया जाए इसपर पेंच फंसा हुआ था. लेकिन शिक्षा विभाग ने इसका भी उपाय निकाल लिया है.

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में गुरुवार को स्कूलों खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी किया है. गाइडलाइन के अनुसार ऑड-ईवन के पैटर्न पर बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा. यानि ऑड और ईवन रोल नंबर वाले छात्र अलग-अलग दिन स्कूल आएंगे. गाइडलाइन के अनुसार एक समय पर कक्षा में कुल छात्रों के केवल 50 प्रतिशत को ही उपस्थित रहने की है, बांकी छात्र अगले दिन स्कूल आएंगे.

शिक्षा विभाग के गाइडलाइन के अनुसार हर कक्षा में बेंच-डेस्क के 6 फुट की दूरी रखी जाएगी. स्कूल में जगह-जगह हैंड सेनेटाइजर रखे जाएंगे. ये तमाम जानकारी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को दी जाएगी.

प्रत्येक कक्षा में छात्रों की कुल क्षमता की 50 प्रतिशत उपस्थिति पहले दिन रहेगी और शेष 50 प्रतिशत की उपस्थिति दूसरे दिन रहेगी. इस प्रकार किसी भी कार्य दिवस पर किसी भी कक्षा में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक छात्रों की उपस्थिति नहीं होगी. वहीं, संस्थान/विद्यालय जिसमें नामांकन अधिक हैं वहां दो पाली में कक्षा संचालित की जाएगी और प्रत्येक शिफ्ट के समय परिस्थिति अनुकूल कम किया जाएगा.

गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में डिजिटल थर्मोमीटर, सेनेटाइजर, साबुन आदि की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही संस्थान और विद्यालय की परिवहन व्यवस्था आरंभ किए जाने के पहले उनकी सेनेटाइजेशन कराई जाएगी. शिक्षा विभाग के गाइडलाइन के अनुसार संस्थान और विद्यालय में आकस्मिक सुरक्षात्मक संबंधी तैयारी के लिए उत्तरदायी टीम का गठन किया जाएगा, जो संस्थान और विद्यालय के सेनेटाइजेशन, साफ-सफाई, समाजिक दूरी आदि के लिए उत्तरदायी होंगे.

बता दें कि 8 दिसंबर को क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया था कि चार जनवरी से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे. वहीं, कॉलेज के फाइनल ईयर स्टूडेंट भी क्लास अटेंड कर सकेंगे. स्कूल कॉलेजों को पहले चरण में खोलने के दो सप्ताह के बाद फिर से समीक्षा की जायेगी. अगर सब कुछ सामान्य रहा तो 18 जनवरी से सभी स्कूलों में पहले की तरह पढ़ाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget