एक्सप्लोरर

Bihar Poster War: RJD ने नीतीश को बताया PM उम्मीदवार, बीजेपी ने ली चुटकी, जानें तेजस्वी को लेकर क्या कहा

RJD Poster War: पटना में आरजेडी कार्यालय के बाहर पोस्टर को लगाया गया था. कहा जा रहा है कि अब उसे हटा लिया गया है. पोस्टर पर बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने रिएक्शन दिया है.

पटना: बिहार में एक बार फिर पोस्टर को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) कई बार कह चुके हैं कि वह पीएम के उम्मीदवार नहीं हैं. न ही उन्हें पीएम बनना है. वहीं दूसरी ओर पटना में आरजेडी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में नीतीश को पीएम के कैंडिडेट के तौर पर दिखाया गया है. कहा जा रहा है कि यह पोस्टर अब हटा लिया गया है लेकिन पोस्टर का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी ने चुटकी ली है. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी बात भी कही है.

रविवार की शाम निखिल आनंद ने ट्वीट करते हुए लिखा- "सीएम नीतीश कहते हैं कि मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं. वहीं आरजेडी बयानों-पोस्टरों से बारंबार कहती है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री हैं. नीतीश कुमार का भविष्य आश्रम में होगा ये सभी को पता है, लेकिन आरजेडी नीतीशजी को जबरन धकियाकर बाहरकर तेजस्वी को सीएम बनाना चाह रही है."

पोस्टर में क्या है?

आरजेडी कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर में विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं को दिखाया गया है. इसमें तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव घेरे हुए खड़े दिखाई देते हैं.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार यह कई बार कह चुके हैं कि वह विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हैं. उनकी कोई इच्छा नहीं है प्रधानमंत्री बनने की. इधर आरजेडी की ओर से बार-बार उन्होंने पीएम कैंडिडेट के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है. इसको लेकर पहले भी बीजेपी हमला बोल चुकी है. कहा जा रहा है कि विवाद के बाद पोस्टर को हटा दिया गया है. कोई भी पोस्टर लगाने से पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से अनुमति लेनी पड़ती है. हो सकता है कि इस मामले में न लिया गया हो जिसके कारण हटाना पड़ा हो.

यह भी पढ़ें- Bihar: 'गहलोत के खिलाफ पायलट अनशन कर सकते हैं तो नीतीश के विरोध में मांझी क्यों नहीं?', पूर्व CM इस बात से हैं नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget