एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के साथ आने के आसार, क्या RLSP का होगा मर्जर?

आरएलएसपी सूत्रों का दावा है कि एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के साथ आरएलएसपी के सम्मानजनक एलायंस पर चर्चा जरूर हो रही है.

पटना: क्रिकेट की पिच और राजनीति में कब क्या हो जाए कहना मुश्किल है. जैसे क्रिकेट में लास्ट बॉल पर आकलन करना मुश्किल है वैसे हीं राजनीति में कब कौन किसके खेमे में चला जाए इसका भी कोई भरोसा नहीं रहता. हाल के दिनों में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आरएलएसपी के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के मुलाकात ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि सियासत में कुछ भी संभव है हालांकि जेडीयू के साथ आरएलएसपी के विलय की बात उपेंद्र कुशवाहा पहले ही खारिज कर चुके हैं लेकिन आरएलएसपी सूत्रों का दावा है कि एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के साथ आरएलएसपी के सम्मानजनक एलायंस पर चर्चा जरूर हो रही है.

आरएलएसपी की विश्वस्त सूत्रों की माने तो उपेंद्र कुशवाहा अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को किसी भी कीमत पर निराश नहीं करना चाहते हैं क्योंकि कुशवाहा का मानना है कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती से खड़ा करने में सब ने पूरी मेहनत की है इसलिए एनडीए में आरएलएसपी के सम्मान जनक वापसी की उम्मीद की जा सकती है. इस विषय पर हाल के दिनों में उपेंद्र कुशवाहा ने कुछ महत्वपूर्ण नेताओं से इस बात पर चर्चा भी की है.

बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी ने जेडीयू के खिलाफ जिस तरह भूमिका निभाई है उससे नाराज जेडीयू भी यही चाहती है कि उपेंद्र कुशवाहा राजग का हिस्सा बने इससे जेडीयू को भी प्रदेश की सियासत में लव-कुश समीकरण समेत पिछड़े वर्ग की राजनीति को मजबूत कर उसे साधने में मदद मिलेगी क्योंकि जेडीयू के पास उपेंद्र कुशवाहा जैसे कद्दावर कुशवाहा बिरादरी का कोई भी बड़ा नेता नहीं है.

क्या एनडीए से बाहर होगी एलजेपी

बात करें अगर केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार की तो विस्तार के क्रम में यदि एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान को जगह नहीं मिलती है तो यह माना जाएगा कि जेडीयू के दबाव में एलजेपी अब एनडीए का हिस्सा नहीं रहेगी हालांकि अभी तक ऐसी कोई सियासी हलचल नहीं है. लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद जेडीयू ने साफ संकेत दे दिए हैं कि विधानसभा चुनाव में एलजेपी की भूमिका को बीजेपी को देखना चाहिए और उस पर एक्शन लेना चाहिए. बताते चलें कि चुनाव में जेडीयू की जो सीटें कम हुई उसके लिए एलजेपी को ही जिम्मेदार माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget