एक्सप्लोरर

Bihar Polls: तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर बोला हमला, कहा- इन्हें केवल युवा का वोट चाहिए, नेता नहीं

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि अगर कोई कमी है तो उन्हें नेतृत्व कुशलता, नीतिगत फ़ैसलों और वैचारिकता की आलोचना करनी चाहिए ना कि व्यक्तिगत. बिहार की 60 फीसदी आबादी युवा है, इन्हें युवा का वोट चाहिए लेकिन नेता नहीं.

पटना: चुनावी सरगर्मी के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं. ऐसे में कई बार नेता जी भाषायी गरिमा भूल कर विपक्ष पर राजनीतिक टिप्पणी के अलावा निजी हमला भी बोल रहे हैं. इन्हीं वार पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, " बेरोजगारी और मौलिक तथ्यों को दरकिनार कर अगर वो व्यक्तिगत आलोचना कर रहे है तो मैं क्या कह सकता हूँ?"

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, " अगर कोई कमी है तो उन्हें नेतृत्व कुशलता, नीतिगत फ़ैसलों और वैचारिकता की आलोचना करनी चाहिए ना कि व्यक्तिगत. बिहार की 60 फीसदी आबादी युवा है, इन्हें युवा का वोट चाहिए लेकिन नेता नहीं."

दरअसल, पीएम मोदी ने कल छपरा में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘ आज बिहार के सामने, डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज भी हैं. उनमें से एक तो जंगलराज के युवराज भी हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ डबल इंजन वाली राजग सरकार, बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तो ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.’’

उत्तर प्रदेश चुनाव का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि तीन-चार साल पहले उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी ‘‘डबल-डबल युवराज’’ बस के ऊपर चढ़कर लोगों के सामने हाथ हिला रहे थे और उत्तर प्रदेश की जनता ने वहां उन्हें घर लौटा दिया था. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वहां के एक युवराज अब जंगलराज के युवराज से मिल गए हैं. उत्तर प्रदेश में जो डबल-डबल युवराज का हुआ, वो ही बिहार में होगा.’’

बता दें कि पिछले बार भी जब पीएम मोदी चुनावी सभा के लिए बिहार आए थे, उस दौरान भी उन्होंने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला था. केवल पीएम ही नहीं सत्ता पक्ष के नेता लागतार तेजस्वी यादव पर पोलिटिकल के साथ ही पर्सनल अटैक भी करते है, ऐसे में तेजस्वी यादव ने उन वार पर पलटवार करते हुए यह बात कही है.

पीएम मोदी के 'डबल युवराज' पर लालू यादव का पलटवार, बोले- डबल इंजन की नहीं ट्रबल इंजन की सरकार बिहार: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget