एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के 'डबल युवराज' पर लालू यादव का पलटवार, बोले- डबल इंजन की नहीं ट्रबल इंजन की सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिहार में एक तरफ ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार है, तो दूसरी तरफ ‘‘डबल-डबल युवराज’’ हैं. उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश चुनाव में जो हाल ‘‘डबल-डबल युवराज’’ का हुआ था, वही हाल बिहार में भी खासतौर पर ‘‘जंगलराज के युवराज’’ का होगा.

नई दिल्ली: दूसरे चरण के मतदान से पहले बिहार में जबरदस्त चुनावी घमासान मच गया है. एनडीए के प्रचार की कमान संभालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे महागठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने बिहार में डबल युवराज का जुमला उछालते हुए आरजेडी के तेजस्वी यादव और कांग्रेस के राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है.

प्रधानमंत्री मोदी के डबल युवराज तंज पर लालू यादव ने जवाब दिया है. लालू यादव ने कहा है कि ये डबल इंजन की नहीं ट्रबल इंजन की सरकार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिहार में एक तरफ ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार है, तो दूसरी तरफ ‘‘डबल-डबल युवराज’’ हैं.

लालू यादव ने ट्वीट किया, ''यह ड़बल इंजन नहीं ट्रबल इंजन है. लॉकडाउन में फँसे मज़दूरों को वापस लाने के वक़्त ड़बल इंजन कहाँ था?'' लालू यादव के साथ साथ तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री मोदी को मिशाने पर लिया. तेजस्वी ने ट्वीट किया, ''आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 2014 में मोतिहारी की चुनावी सभा में कहा था कि वो मोतिहारी की बंद चीनी मिल को शुरू करवा अगली बार मोतिहारी आगमन पर उसमें बनी चीनी की ही चाय पियेंगे. प्रधानमंत्री जी आज 6 वर्ष बाद मोतिहारी आए लेकिन उस बंद चीनी मिल एवं चाय के बारे में कुछ नहीं बोले?''

कांग्रेस ने भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला कांग्रेस ने भी नीतीश कुमाक सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि नीतीश सरकार ने पूरे बिहार को कूड़े के ढेर पर बिठा दिया है और राजग की 15 वर्षों की सरकार में आलम यह है कि यहां की हवा प्रदूषित हो चुकी है और पानी पीने लायक नहीं बचा है .

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला नेकहा कि राज्य के 40 प्रतिशत जिलों में आर्सेनिक खतरनाक स्थिति में है और केंद्रीय पेजयल मंत्रालय के अनुसार दस जिलों में फ्लोराइड की मात्रा इतनी है कि वहां का पीने का पानी तक सुरक्षित नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के लोगों को न सिर्फ़ जहरीला पानी पीने के लिए बाध्य किया गया बल्कि बिहार के शहरों को नीतीश सरकार ने एक बड़े कूड़ेदान में तब्दील कर दिया है .

प्रधानमंत्री मोदी ने 'डबल युवराज' को लेकर क्या था? प्रधानमंत्री ने मोतीहारी की रैली में कहा, ‘‘ आज बिहार के सामने, डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज भी हैं. उनमें से एक तो जंगलराज के युवराज भी हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ डबल इंजन वाली राजग सरकार, बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तो ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.’’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि तीन-चार साल पहले वहां भी ‘‘डबल-डबल युवराज’’ (खुली) बस के ऊपर चढ़कर लोगों के सामने हाथ हिला रहे थे और उत्तर प्रदेश की जनता ने वहां उन्हें घर लौटा दिया था. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वहां के एक युवराज अब जंगलराज के युवराज से मिल गए हैं. उत्तर प्रदेश में जो (हाल) डबल-डबल युवराज का हुआ, वही बिहार में भी होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget