एक्सप्लोरर

Bihar Polls: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनसभा संबोधित करेंगे PM, रैली में इतने हजार लोगों को आने की है अनुमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण स्थल में प्रवेश के दौरान किसी भी प्रकार के अवांछित वस्तु किसी को भी ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी. इसकी जानकारी देते हुए रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि पंडाल के बाहर ही लोगों की पूरी तरह से जांच की जाएगी.

रोहतास: बिहार विधानसभा सभा चुनाव के मद्देनजर कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतास में चुनावी सभा संबोधित करेंगे. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. पीएम के सुरक्षा के कड़े इंतजाम को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. सुरक्षा भी ऐसा की परिंदा भी पर नहीं मार सकता.

रोहतास पुलिस प्रशासन ने प्रधानमंत्री के सभा स्थल को अभेद किला के रूप में तब्दील कर दिया है. बता दें कि डिहरी अनुमंडल के सूअरा हवाई अड्डे पर प्रधनमंत्री मंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है. प्रधानमंत्री के भाषण स्थल के आसपास पूरे पंडाल के बाहर बैरिकेडिंग कर दिया गया है.

सभा स्थल पर रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह के अलावा जिलाधिकारी पंकज दीक्षित वहां मौजूद होकर पल-पल की खबर ले रहे हैं. साथ ही साथ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं. इसकी जानकारी देते हुए रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है. सभी सेंसेटिव एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. सभी जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती कर ली गई है. उन्होंने बताया कि इस रैली में सिर्फ 25 हजार लोगों को आने की अनुमति दी गई है.

अवांछित वस्तुओं पर लगेगी रोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण स्थल में प्रवेश के दौरान किसी भी प्रकार के अवांछित वस्तु किसी को भी ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी. इसकी जानकारी देते हुए रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि पंडाल के बाहर ही लोगों की पूरी तरह से जांच की जाएगी. इस दौरान पानी का बोतल, खाने का थैला, माचिस का डब्बा, किसी प्रकार का अवांछित वस्तु अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने बताया कि पंडाल के अंदर प्रवेश करने के पूर्व ही टाइट सिक्योरिटी से होकर लोगों को गुजारना पड़ेगा.

सभी पुलिस कर्मियों का किया जा रहा है कोरोना जांच

कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचे सभी सुरक्षाकर्मियों, मजिस्ट्रेट, वीआईपी एरिया में रहने वाले अधिकारियों के अलावा अधिकारियो के अलावा सभी कर्मियों की कोविड-19 की जांच करवाई गई है. बहरहाल रोहतास जिला प्रशासन प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget