एक्सप्लोरर

Bihar Polls: नीतीश सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने RJD को बताया सवर्ण विरोधी, कही ये बात

तेजस्वी यादव के बयान पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा कि राजद ने संसद में पास हुए सवर्णों के बिल का भी विरोध किया था. उन लोगों ने दिवंगत राजनेता रघुवंश बाबू को एक लोटा जल की संज्ञा दी. राजद के लोग किसी भी समुदाय के हितैषी नहीं हो सकते हैं.

पटना: बिहार सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री नीरज कुमार ने राजद को सवर्ण विरोधी बताया है. उन्होंने कहा है कि पहले लालू यादव 'भूरा बाल' साफ करो की बात करते थे. अब उनके पुत्र तेजस्वी यादव भी एक समुदाय विशेष पर बोल रहे हैं. दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रोहतास में एक चुनावी सभा के दौरान अगड़ी जाति के बारे में कहा था कि जब लालू जी का राज था, तब गरीब लोग बाबूसाहब के सामने सीना तान के चलता था.

तेजस्वी यादव के इसी बयान पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा कि राजद के लोगों ने संसद में पास हुए सवर्णों के बिल का भी विरोध किया था. उन लोगों ने दिवंगत राजनेता रघुवंश बाबू को एक लोटा जल की संज्ञा दी. राजद के लोग किसी भी समुदाय के हितैषी नहीं हो सकते हैं.

नीरज कुमार ने कहा कि उन्होंने अपना गठबंधन उन लोगों के साथ किया है, जो समाज में हिंसा के पक्षधर रहे हैं. वामपंथियों के साथ तेजस्वी यादव ने गठबंधन किया है. एक तरफ एनडीए का गठबंधन है, वहीं दूसरी तरफ ऐसा गठबंधन है जिसका खौफ विभिन्न स्थानों पर देखा गया है. उन्होंने पूछा कि साल 2005 के पहले भोजपुर के लक्ष्मणपुर बाथे, नारायणपुर आदि जगहों पर क्या हुआ था. जब नीतीश कुमार ने नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री की शपथ ली थी, उसके बाद से ही ग्रामीण स्तर पर भी लोगों के बीच अमन चैन रहे इसके लिए काम करते रहे हैं. उन्होंने राजद नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोग इस गठबंधन के जरिये ग्रामीण स्तर पर तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

नीरज कुमार ने राजद के शासनकाल में सड़कों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि तब हाइकोर्ट ने कहा था कि बिहार एक ऐसा राज्य है, जहां सड़कें ही नहीं हैं. लेकिन अब दौर बदल गया है. अब लोग आसानी से एक जगह से दूसरे जगह जा सकते हैं. गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की कुल 71 सीटों के लिए मतदान 28 अक्टूबर को होने हैं. इन सीटों के लिए आज चुनाव प्रचार थम गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget