एक्सप्लोरर

Bihar Polls: आज दिल्ली में होगी NDA के शीर्ष नेताओं की बैठक, सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर लग सकती है मुहर

खबर है कि एनडीए के लिए आज का दिन बेहद अहम है. बीजेपी के कई नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल और संगठन प्रभारी नागेंद्र दिल्ली पहुंच चुके हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है. लेकिन एनडीए हो या महागठबंधन सीट बंटवारे को लेकर अभी तक दोनों गठबंधन के दलों में सहमति नहीं बन पाई है. इसी क्रम में आज एनडीए के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई गई है. एनडीए के इस बैठक में सीटों का फार्मूला तय हो सकता है. साथ ही सीट बंटवारे पर मुहर भी लग सकती है.

सांसद ललन सिंह भी रहेंगे मौजूद

बता दें कि पिछले तीन दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कोर कमेटी के साथ मंथन में लगे हुए थे और अब आज बीजेपी के कई प्रमुख नेताओं के अलावा जेडीयू सांसद ललन सिंह भी दिल्ली में होंगे. हालांकि एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अब तक बीजेपी की ओर से दिए गए सीट फॉर्मूले पर हामी नहीं भरी है. अब कयास ये लग रहे हैं कि जेडीयू, बीजेपी और मांझी को लेकर सीटों की संख्या का एलान कर सकती है.

एनडीए के लिए बेहद अहम दिन

खबर है कि एनडीए के लिए आज का दिन बेहद अहम है. बीजेपी के कई नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और संगठन प्रभारी नागेंद्र दिल्ली पहुंच चुके हैं. सुशील मोदी, मंगल पांडेय भी दिल्ली पहुंच रहे हैं. इधर, जेडीयू के खेमे से टिकट बंटवारे पर बातचीत के लिए सांसद ललन सिंह भी दिल्ली में होंगे.

चिराग से हो सकती है अंतिम दौर की बातचीत

बता दें कि बीजेपी-जेडीयू नेताओं की आज दिल्ली में फाइनल बातचीत होगी. साथ ही एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान से भी आखरी दौर की एक बातचीत हो सकती है. चिराग के फैसले पर सभी की नजर होगी. मालूम हो कि एलजेपी के सारे नेता पहले ही दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. अब उम्मीद है कि आज दोपहर तक चिराग भी अपना फैसला पार्टी के नेताओं को सुनाएंगे. ऐसे में एनडीए के फाइनल स्वरूप का इसे डी-डे माना जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget