एक्सप्लोरर

Bihar Polls: चिराग पासवान ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री इन सवालों का दें जवाब

बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में 3 साल की डिग्री 5-6 साल में पूरी होती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार के युवक ना पढ़ें, अगर पढ़ लिख गए तो रोजगार कहां से देंगे.

समस्तीपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के लिए सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैली कर रही है. इसी क्रम में सोमवार को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी महेन्द्र प्रधान के समर्थन में जनसभा को संबोधित की. जनसभा संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोजपा अपने बलबूते बिहार में अकेले चुनाव लड़ रही है. दूसरे तो कोई 3 पार्टी की गठबंधन कर तो कोई 4 पार्टी की गठबंधन कर चुनाव लड़ लड़ रहे हैं.

बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में 3 साल की डिग्री 5-6 साल में पूरी होती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार के युवक ना पढ़ें, अगर पढ़ लिख गए तो रोजगार कहां से देंगे. मुख्यमंत्री रोजगार देना नहीं चाहते. उन्होंने नीतीश पर इशारा करते हुए कहा कि साहब ने मना किया है समुद्र के किनारा नहीं है तो कारखाना नहीं खुल सकता. समुद्र का किनारा पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में नहीं है तो वहां कारखाना कैसे है? बिहार की मजदूर वहां जाकर मजदूरी कर सकते हैं तो बिहार में क्यों नहीं?

पलायन पर उन्होंने कहा कि बिहारी अन्य प्रदेश में जाकर रोजगार कर सकता है, तो बिहार में क्यों नहीं? मुख्यमंत्री बिहार की जनता को जवाब दें कि कारखाना क्यों नहीं खुल सकता है? रोजगार क्यों नहीं मिल सकता है? जिन्होंने शासन किया उन्होंने भी बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया. वर्तमान सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नाम पर कुछ नहीं किया.

जनसभा के दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें एक मौका दें. अगर उनकी सरकार आई तो इसी प्रदेश में लोगों को रोजगार मिलेगा. बिहार फर्स्ट -बिहारी फर्स्ट होगा. अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Polls: दूसरे चरण की 94 सीटों पर मतदान कल, जानें- अभी कितनी सीटों पर है किस पार्टी का कब्जा? बिहार चुनाव: दूसरे चरण की 94 सीटों पर होगा आर पार का मुकाबला, जानें- किस दल की कितनी सीटों पर है दावेदारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget