एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में हुई संदिग्ध मौतों पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर लगाया आरोप, उपचुनाव से पहले बंटवाई गई थी शराब

तेजस्वी यादव ने कहा कि अधिसंख्य शवों को पुलिस बिना पोस्टमार्टम के जला रही है. इन मौतों के जिम्मेदार क्या शराबबंदी का बेसुरा ढोल पीटने वाले मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री नीतीश कुमार नहीं हैं?

पटनाः बिहार में गोपालगंज, बेतिया और मुजफ्फरपुर में संदिग्ध मौतों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर बड़ा आरोप लगाया है. तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि मुजफ्फरपुर में पांच दिन पूर्व जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत हुई. बुधवार और गुरुवार को गोपालगंज में 20 लोग मरे. इसके अलावा बेतिया में आज 13 लोग की मौत हुई. उन्होंने कहा कि अधिसंख्य शवों को पुलिस बिना पोस्टमार्टम के जला रही है. इन मौतों के जिम्मेदार क्या शराबबंदी का बेसुरा ढोल पीटने वाले मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री नीतीश कुमार नहीं हैं?

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हुए दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शह पर उनके मंत्रियों और पुलिस प्रशासन ने स्वयं मतदाताओं के बीच शराब वितरण किया. किस बात की शराबबंदी? इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? बिहार में 20 हजार करोड़ की अवैध शराब तस्करी और समांतर ब्लैक इकॉनमी के सरगना सामने आकर इसका जवाब दें.

यह भी पढ़ें- आगामी विधानसभा चुनाव के बाद क्या फिर बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? पढ़ें RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान

एबीपी के पास अब तक 27 लोगों के मौत की सूचना

बता दें कि गोपालगंज और बेतिया में संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार शाम से लेकर अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें गोपालगंज में 17 और बेतिया में दस लोगों की मौत हुई है. यह संख्या अभी और बढ़ सकती है. गोपालगंज और बेतिया में अभी कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. एबीपी न्यूज के पास फिलहाल 27 लोगों के नाम आए हैं जिनकी संदिग्ध मौत हुई है.

गोपालगंज में इनकी हुई संदिग्ध मौत

  • छोटे लाल सोनी
  • संतोष गुप्ता
  • छोटेलाल प्रसाद
  • मुकेश राम
  • रामबाबू राय
  • रमेश राम
  • इंद्रजीत राम
  • चन्द्रमा राम
  • बलिराम राम
  • सूरज राम
  • ज्ञानचंद्र राम
  • राज मोहन राम
  • धर्मेंद्र राम
  • चुन्नू पांडेय
  • योगेंद्र महतो
  • मोहन राम
  • दुर्गा शर्मा

बेतिया में इन लोगों की मौत

  • बच्चा यादव
  • महाराज यादव
  • हनुमंत सिंह
  • मुकेश पासवान
  • जवाहर सहनी
  • उमा साह
  • रमेश सहनी
  • राम प्रकाश राम
  • हासिम खान
  • बेतिया में जिस दसवें शख्स की मौत हुई है उसका नाम पता नहीं चल सका है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: गया में पिता का नाम पूछकर 7 साल के बच्चे का अपहरण किया, फोन कर मांगी 25 लाख रुपये की फिरौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
बांका में आसमानी आफत, वज्रपात से 6 की मौत, 4 झुलसे
बांका में आसमानी आफत, वज्रपात से 6 की मौत, 4 झुलसे
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget