एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तारकिशोर प्रसाद ने BJP नेताओं को चेताया, नीतीश कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान, JDU ने भी किया स्वागत

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार है. हमारी जिम्मेदारी है कि शराबबंदी सफल रहे. नीतीश के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है.

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने बुधवार को कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जरूरत है. वो 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे. नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति नहीं बनेंगे. उन्होंने बीजेपी के नेताओं को कहा कि बेवजह बयानबाजी न करें. इधर, डिप्टी सीएम के बयान आने के बाद जेडीयू ने इसका स्वागत किया है.

वहीं दूसरी ओर तारकिशोर प्रसाद ने शराबबंदी को लेकर कहा कि बिहार में यह कानून सख्ती से लागू रहेगा. शराबबंदी कानून संशोधन विधेयक 2022 लागू हो गया है. पहली बार शराब पीकर पकड़े जाने पर जुर्माना दो से पांच हजार रुपये तक देना होगा. दूसरी बार पकड़े जाने पर जेल जाना होगा. विपक्ष यह आरोप न लगाए कि शराबबंदी कानून में संशोधन कर सरकार पीने वालों के सामने नरम हो गई है.

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए CRPF जवान विशाल का पार्थिव शरीर पहुंचा मुंगेर, भारत माता की जय और वंदे मातरम से गूंजा गांव

‘नीतीश के नेतृत्व में विकास कर रहा बिहार’

तारकिशोर ने कहा कि शराबबंदी के खिलाफ में बीजेपी का कोई नेता न बोले क्योंकि बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार है और हमारी जिम्मेदारी यह है कि शराबबंदी जमीन पर सफल रहे. बीजेपी या किसी और के मुख्यमंत्री बनने का सवाल ही नहीं उठता. नीतीश के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है.

जेडीयू ने क्या कहा?

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के बयान का नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने स्वागत किया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद बीजेपी विधायक दल के नेता भी हैं. सीएम पद को लेकर बयान देने वाले बीजेपी के बड़बोले नेताओं को डिप्टी सीएम ने सीधा संदेश दे दिया.

नीरज कुमार ने कहा कि अब तारकिशोर प्रसाद की बात को तो पार्टी नेताओं को मानना पड़ेगा. नीतीश कुमार के उप राष्ट्रपति बनने की जो चर्चा हो रही है वह सब सिर्फ अटकलें हैं. ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा. वह बिहार की सेवा करते रहेंगे. मुख्यमंत्री बने रहेंगे. 

यह भी पढ़ें- Kakolat Falls Bihar: गर्मी के दिनों में 'ककोलत' नहीं आए तो क्या आए! 150 फीट से गिरते पानी का उठा सकते हैं लुत्फ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुलारचंद हत्याकांड में अभी जेल में बंद हैं अनंत सिंह, क्या राज्यसभा चुनाव में डालेंगे वोट?
दुलारचंद हत्याकांड में अभी जेल में बंद हैं अनंत सिंह, क्या राज्यसभा चुनाव में डालेंगे वोट?
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Rohtas News: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई
'मैं 5 बार सांसद बना, तब गिरिराज सिंह पैदा भी नहीं हुए थे', लोकसभा में भड़के पप्पू यादव, 'भूंजे' पर हुई बहस
'मैं 5 बार सांसद बना, तब गिरिराज सिंह पैदा भी नहीं हुए थे', लोकसभा में भड़के पप्पू यादव, 'भूंजे' पर हुई बहस

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget