एक्सप्लोरर

Bihar Politics: RJD ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज, कहा- नीतीश बाबू का 'चौधरी प्रेम' है बड़ा 'परत'दार

आरजेडी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि एक भ्रष्ट चौधरी को हटा कर उससे भी बड़े भ्रष्ट चौधरी को शिक्षा विभाग की चौधराहट सौंप कर नीतीश कुमार सुनियोजित भ्रष्टाचार के चौधरी का तमगा अपने सर सजाए रखना चाहते हैं.

पटना: शिक्षा मंत्री मेवालाल लाल चौधरी के इस्तीफा के बाद राज्यपाल फागू चौहान ने भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को शिक्षा विभाग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है. ऐसे में विपक्ष ने मेवालाल चौधरी के बाद अब अशोक चौधरी को लेकर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को घेरना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में रविवार को आरजेडी ने ट्वीट कर सीएम नीतीश और तंज कसा है.

आरजेडी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट कर लिखा, " एक भ्रष्ट चौधरी को हटा कर उससे भी बड़े भ्रष्ट चौधरी को शिक्षा विभाग की चौधराहट सौंप कर नीतीश कुमार सुनियोजित भ्रष्टाचार के चौधरी का तमगा अपने सर सजाए रखना चाहते हैं. शिक्षा विभाग का नया चौधरी भी CBI जांच की आंच झेल रहा है. नीतीश बाबू का 'चौधरी प्रेम' भी बड़ा 'परत'दार है! "

दरसअल, मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद जेडीयू नेता अटैक मोड में आ गयी है और लगातार भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीटेड नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर रही है. ऐसे में आरजेडी एक के एक मुद्दे उठाकर सरकार को घेर रही है.

विपक्ष ने पहले शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को लेकर बवाल किया, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को लेकर विवाद जारी है. अब इस फेहरिस्त में सूबे के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी का नाम जुड़ गया है. सारा विवाद भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के हाल ही में मीडिया को दिए गए उस बयान से जुड़ा है जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को 'Not a big deal' (कोई बड़ी बात नहीं है) कह कर पल्ला झाड़ने की कोशिश की थी.

बता दें कि मंत्री अशोक चौधरी रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी पर लगे आरोपों को गिनाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे थे. हालांकि इसी दौरान जब उनकी पत्नी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप जिनमें वो चार्जशीटेड भी हैं कि चर्चा की गई तो उन्होंने कहा 'Not a big deal' (कोई बड़ी बात नहीं है) हमारा केस सुप्रीम कोर्ट के हैं और जब हियरिंग होगी तो हम अपना पक्ष रखेंगे. हमें अभी तक अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिला है.

उनका बयान देना था कि एक नया विवाद शुरू हो गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा, " साहित्यिक चोरी के दोषी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश जी के मुकुट मणि, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री श्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है,CBI जाँच कर रही है, कोर्ट में केस है. इनकी निष्कपटता देखिए. कहते हैं बीवी का भ्रष्टाचार 'Not a big deal'.

बाहरहाल, सरकार गठन के बाद से ही अलग-अलग मुद्दों पर विवाद जारी है. वहीं, कल यानी 23 नवंबर से 17वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही है, ऐसे में विपक्ष भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर नीतीश सरकार को घेरने की तैयारी में लगी है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्षी पार्टी के नेता अपने इस रणनीति में कितना कामयाब होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget