एक्सप्लोरर

JDU के अंबेडकर रथ के बहाने RJD का दावा, 'BJP के साथ टूट सकता है गठबंधन'

Bihar Politics: जेडीयू के अंबेडकर रथ को लेकर सियासी घमासान छिड़ता नजर आ रहा है. आरजेडी का दावा है कि बीजेपी को आईना दिखाते हुए जेडीयू सवाल पूछ रही है कि दलितों के विचारों को कबतक कुचलेंगे.

Bihar News: जेडीयू के अंबेडकर रथ को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है. दरअसल, अंबेडकर रथ की टाइमिंग को लेकर आरजेडी ने सवाल उठाए हैं. आरजेडी का कहना है कि बीजेपी को आईना दिखाते हुए जेडीयू सवाल पूछ रहा है कि दलितों के विचारों को कबतक कुचलेंगे, ये अमित शाह पर हमला है. जबकि जेडीयू के प्रदेश कार्यालय से अंबेडकर रथ रवाना किया गया है. इस मौके पर मंत्री रत्नेश सदा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि ये रथ पूरे बिहार में रथ जाएंगे. सीएम नीतीश ने अनुसूचित जाति के लिए जो काम किया वे लोगों को बताएंगे.

मंत्री रत्नेश सदा ने आगे कहा कि ये रथ नई पीढ़ी को अंबेडकर के विचारों योगदानों के बारे में बताएंगे. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अंबेडकर पर कोई गलत टिप्पणी नहीं की. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं. अंबेडकर रथ के टाइमिंग पर सवाल न उठाया जाए.

अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए दलित वोट बैंक को साधने के लिए जेडीयू लगातार कोशिश कर रहा है. इस कड़ी में अंबेडकर रथ रवाना किए गए हैं. लेकिन उनको रवाना करने की टाइमिंग ऐसे समय में हो गई है जब अमित शाह द्वारा संसद में अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गरमाई हुई है. आरोप लग रहा है कि अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है. दलितों का भी अपमान किया है. इसको लेकर आरजेडी लगातार जेडीयू और बीजेपी की घेराबंदी कर रही है. 

‘बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन टूट सकता है’

RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि अंबेडकर रथ के जरिए जेडीयू बीजेपी को आईना दिखाते हुए सवाल पूछ रही है कि अंबेडकर दलितों के विचार को कबतक ऐसे ही कुचला जाएगा. अंबेडकर पर अमित शाह के बयान से समाजवादी पृष्ठभूमि के लोग आहत हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी. अब अंबेडकर रथ के जरिए जेडीयू बीजेपी और अमित शाह को घेर रही है. बीजेपी व जेडीयू में सबकुछ ठीक नहीं, गठबंधन टूट सकता है.

बता दें कि अंबेडकर रथ पर सीएम नीतीश और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर है. नीतीश की तस्वीर के सामने लिखा है- मैं बिहार को उस ऊंचाई पर लेकर जाना चाहता हूं जहां से चाहकर भी कोई नीचे ना ला सके.

यह भी पढ़ें: Bihar: विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी को चाणक्य और लालू यादव को बताया नकली चंद्रगुप्त, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget