एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नए साल की शुभकामना में दिखा चुनावी रंग, RJD कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, दिया गया बड़ा मैसेज

RJD Poster War: पोस्टर को आरजेडी के प्रदेश महासचिव भाई अरुण की ओर से लगवाया गया है. यह पोस्टर पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा है. पढ़िए इसको जरिए क्या संदेश देने की कोशिश है.

RJD Poster War: नव वर्ष 2025 की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही बिहार में पोस्टर वार भी शुरू हो गया है. यह साल बिहार की राजनीति के लिए खास है क्योंकि विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसी बची नए साल की शुभकामनाएं देते हुए नेताओं की चुनाव को लेकर तैयारी भी दिख रही है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी के कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगा है जिसमें बड़ा मैसेज दिया गया है. 

इस पोस्टर पर सबसे बड़ी तस्वीर तेजस्वी यादव की है. सबसे ऊपर में नए साल की शुभकामना दी गई है. इसके साथ ही 2025 में सरकार बनाने का दावा किया गया है. पोस्टर में कई योजनाओं का जिक्र किया गया है. लिखा गया है, "नया साल है नई उमंग, आओ जुड़ें राजद के संग, सरकार बनेगी वादों संग, सौगातें मिलेंगी रंग-बिरंग."

इसके साथ ही तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा को लिखा गया है. पोस्टर में लिखा गया है, "2500 रुपये माई-बहिन को, 1500 रुपये बुजुर्ग अभिभावक को, युवाओं को रोजगार मिलेगा, मुफ्त 200 यूनिट बिजली संग, आओ चले तेजस्वी संग, सरकार बनेगी अब यंग."

प्रदेश महासचिव ने लगाया पोस्टर

इस पोस्टर को आरजेडी के प्रदेश महासचिव भाई अरुण की ओर से लगवाया गया है. उन्होंने कहा कि नए साल में जनता बदलाव चाह रही है. यही बात हम लोग पोस्टर के जरिए बता रहे हैं. जनता तेजस्वी यादव पर भरोसा कर रही है. उन्होंने जो मां-बहन और युवाओं के लिए जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे.

भाई अरुण ने कहा कि नए साल की शुभकामना के साथ बिहार की जनता में इच्छा जगी है कि अगर कोई कुछ करेगा तो वह तेजस्वी यादव ही पूरा कर सकते हैं. 17 महीने में युवाओं को नौकरी देकर दिखा दिया कि युवाओं के लिए अगर कोई कुछ कर सकता है तो वह सिर्फ तेजस्वी यादव कर सकते हैं. इसी को लेकर पोस्टर के जरिए हम लोग जनता को संदेश दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार को नई मंजिल तक ले जाएंगे तेजस्वी यादव, नए साल पर लिया वचन, लालू ने शुभकामना में क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget