एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार के अगले CM होंगे तेजस्वी यादव? जगदानंद सिंह बोले- ये चाचा-भतीजा का मामला

Bihar News: तेजस्वी यादव जल्द मुख्यमंत्री बनेंगे. इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस सवाल पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने जगदानंद सिंह ने भी बयान दिया है.

पटना: आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) के बयान पर इन दिनों राजनीतिक बयानबाजी खूब हो रही है. जगदानंद सिंह से एबीपी न्यूज़ ने शनिवार को खास बताचीत की. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) केंद्र में जाते हैं तो बिहार में मुख्यमंत्री को लेकर किए गए सवाल पर जगदानंद ने कहा ये मामला हमारा नहीं है. चाचा-भतीजा का मामला है. उन लोगों को इस पर जानकारी होनी चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन ठीक ढंग से काम कर रहा है. 

'लालू यादव बड़े भाई हैं'

लालू यादव ने नीतीश कुमार को पीएम के लिए टीका लगा दिया है. इस सवाल पर जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार दोनों भाई हैं. बड़े भाई तो छोटे भाई को आर्शीवाद दे ही सकता है. नीतीश कुमार की देश यात्रा कब से होने वाली है? इस पर कहा कि ये तो नीतीश कुमार को ही तय करना है. नीतीश कुमार पीएम बन सकते हैं? इस सवाल पर जगदानंद सिंह ने कहा कि बिल्कुल नीतीश कुमार पीएम बन सकते हैं. उनमें पीएम बनने की क्षमता है.

'बीजेपी करती है हिंदू-मुस्लिम की राजनीति'

सुधाकर सिंह पर कार्रवाई के सवाल पर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- "कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए ये जिसके अधिकार क्षेत्र में आता है वो निर्णय लेगा." राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि ये तो सभी समाजवादी लोग कहते हैं. इसे तो मैंने सिर्फ दोहराया है. बीजेपी शुरू से ही हिंदू-मुस्लिम की सिर्फ राजनीति करती है.

नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर जगदानंद ने कहा कि वह प्रयास कर रहे हैं. प्रयास से ही किसी भी समस्या का समाधान होता है. अभी तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार मिलकर काम कर रहे हैं. तेजस्वी यादव के सीएम बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कल भी महागठबंधन प्रयास कर रहा था और आज भी महागठबंधन को निर्णय करना है. 2025 में सीएम उम्मीदवार पर जगदानंद सिंह ने कहा कि इस विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं है. मैं पार्टी कार्य में व्यस्त हूं.

ये भी पढे़ं: PFI: एनआईए ने ‘गजवा-ए-हिंद’ मामले में एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट की दायर, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget