एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'राहुल गांधी विदेश में किससे मिलते हैं?', रविशंकर प्रसाद ने पूछे तीखे सवाल, CM नीतीश पर भी हमला

Ravi Shankar Prasad Press Conference Patna: रविशंकर प्रसाद ने पटना में बयान दिया है. कहा कि नौ सालों में देश बहुत आगे बढ़ चुका है. पूरी दुनिया की इकोनॉमी के मामले में पांचवें स्थान पर भारत है.

पटना: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर हमला बोला. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जब भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) विदेश जाते हैं तो वह अवांछनीय व्यवसायी से मिलते थे. राहुल गांधी किस-किस से मिलते हैं? उनके मिलने का एजेंडा क्या होता है? क्या राहुल गांधी भारत विरोधी व्यवसायियों के साथ मिलकर देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं?

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नौ सालों में देश बहुत आगे बढ़ चुका है. पूरी दुनिया की इकोनॉमी के मामले में पांचवें स्थान पर भारत है. भारत ने इंग्लैंड को पीछे कर दिया है. हर मामले में भारत आगे बढ़ रहा है. ऐसे में भारत के विकास को कमजोर करने की साजिश को बीजेपी कभी कामयाब नहीं होने देगी.

अडानी मामले पर भी राहुल गांधी को घेरा

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता हमेशा अडानी प्रकरण पर बोलते हैं. राहुल गांधी को बताना चाहिए कि अडानी को विदेशों में पहली खान 2009 में जब मिली तब मनमोहन सिंह की सरकार थी. 2011 मैं न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में अडानी को बड़ी खान मिली तो क्या मनमोहन सिंह जाते थे. राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए. छत्तीसगढ़ की सरकार ने अडानी को कोयला खदान का एक्सपैंशन दिया. अडानी ने बंगाल में भी 15 हजार करोड़ की पूंजी निवेश की है. राहुल गांधी इस पर कुछ नहीं बोलते हैं. सिर्फ झूठ बोलना है और बेबुनियाद आरोप लगाना है.

लोक लाज से चलता है लोकतंत्र: रविशंकर

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला. कहा कि लोकतंत्र लोक लाज से चलता है. लोक लाज का यही तकाजा है कि रामनवमी की शोभायात्रा भी निकले और मुहर्रम में ताजिया भी निकले. सबको अपनी आस्था का अधिकार है, लेकिन उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार सरकार की है. बिहार शरीफ और सासाराम की स्थिति खराब हुई. मुख्यमंत्री न तो नालंदा गए और न ही सासाराम गए. उन्हें जाकर लोगों से मिलना चाहिए था, लेकिन नीतीश कुमार ने ऐसा नहीं किया.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस बार रामनवमी में सुरक्षा की कमी थी. पिछले साल सुरक्षा चुस्त दुरुस्त थी तो कोई घटना नहीं हुई. उन्होंने नीतीश कुमार से कहा कि आप इफ्तार भी करिए और मौलाना टोपी भी पहनिए, लेकिन आप संदेश क्या दे रहे हैं इसका जवाब नीतीश कुमार को देना होगा. नीतीश कुमार बार-बार कहते हैं 'सबका साथ, सबका विकास' लेकिन कैसा साथ दे रहे हैं?

यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet Meeting: कैबिनेट में 6 एजेंडों पर लगी मुहर, 3 लाख शिक्षक अभ्यर्थियों को होगा फायदा, महंगाई भत्ता भी बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget