एक्सप्लोरर

Bihar Politics: लालू यादव की 'कॉल' प्रकरण पर पूर्व CM राबड़ी देवी का आया रिएक्शन, जानें- क्या कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि सुशील मोदी के पास अब कोई काम नहीं है, इसलिए वो ऐसी हरकतें कर रहे हैं.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा जेल से एनडीए विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार गिराने की साजिश का पर्दाफाश होने के बाद एक बार फिर सूबे के सियासी पारा चढ़ गया है. सत्ता पक्ष के नेता लगातार आरजेडी को इस मुद्दे को लेकर घेर रहे हैं. इन्हीं विवादों के बीच इस मामले में लालू परिवार की तरफ से पहला बयान सामने आया है. पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि सुशील मोदी के पास अब कोई काम नहीं है, इसलिए वो ऐसी हरकतें कर रहे हैं.

मालूम हो कि मंगलवार की रात बिहार विधान परिषद अध्यक्ष सुशील मोदी ने ट्वीट कर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि लालू यादव रांची से एनडीए के विधायकों टेलीफोन कॉल कर रहे हैं और मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर बहलाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में जब मैंने फोन किया तो लालू यादव ने सीधे उठाया, जिसपर मैंने कहा कि जेल से ये गंदी हरकतें मत करें, आप सफल नहीं होंगे. हालांकि अब उनके इस ट्वीट को ट्विटर ने डिलीट कर दिया है.

उनके इस आरोप के बाद बुधवार को एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें कथित तौर पर लालू यादव एनडीए विधायक ललन पासवान से बात करते सुनाई पड़ रहे थे, और विधानसभा स्पीकर के लिए होने वाले चुनाव में पार्टी से बगावत कर उनका साथ देने को कह रहे थे. इसके बदले में लालू उन्हें मंत्री बनाने का लालच भी दे रहे थे. इस वायरल ऑडियो की पीरपैंती विधायक ललन पासवान ने पुष्टि भी की है. हालांकि, यह वायरल ऑडियो सत्य है या नहीं इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन इस ऑडियो के सामने आने के बाद सूबे की राजनीतिक गलियारों में बवाल जरूर मच गया है.

फिलहाल, झारखंड के जेल महानिरीक्षक वीरेन्द्र भूषण ने चारा घोटाले में सजा काट रहे और रिम्स में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से मंगलवार को बिहार के पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान को कथित तौर पर फोन किए जाने के मामले में जांच के दे आदेश दिए हैं.

इस संबंध में भूषण ने एजेंसी को बुधवार को बताया कि इस मामले में उन्होंने रांची स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक और रांची के उपायुक्त सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी.

भूषण ने कहा कि हिरासत में फोन या मोबाइल का उपयोग अवैध है. ऐसे में अगर यह मामला सच साबित होता है तो पहले यह पता लगाया जाएगा कि मोबाइल फोन लालू प्रसाद के पास पहुंचा कैसे और इसके लिए कौन दोषी है? उन्होंने कहा कि न्यायिक हिरासत से किसी भी तरह की राजनीतिक बातचीत जेल नियमावली का उल्लंघन है. ऐसे में इस ऑडियो के सही साबित होने पर जेल नियमावली के अनेक प्रावधानों के तहत कार्रवाई संभव है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: विधान सभा सत्र शुरू होने से पहले हीं कांग्रेस और वाम दल के नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया,इन मांगों पर किया हंगामा बड़ी लापरवाही: सहरसा सदर अस्पताल में मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़, डॉक्टर नहीं उनके परिजन करते हैं इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget