एक्सप्लोरर

Bihar Politics: प्रशांत किशोर के निशाने पर महागठबंधन, कहा- RJD के साथ नीतीश सत्ता में आए तो दिखने लगा जंगलराज

Prashant Kishor Statement: प्रशांत किशोर ने सारण में मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया है. पीके ने कहा कि जो डर लोगों के मन में था वो कहीं न कहीं सच साबित होता दिख रहा है.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सोमवार को बिहार की महागठबंधन सरकार पर हमला बोला. प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के दौरान बनियापुर प्रखंड में मीडिया से बात कर रहे थे. पीके ने कहा कि अगस्त में महागठबंधन की सरकार बनी और जब अक्टूबर में पदयात्रा की उन्होंने शुरुआत की तो लोग कहते थे कि आरजेडी के सत्ता में आने के बाद कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है. जब उनकी पदयात्रा सीवान पहुंची उसके बाद से वो यह सुन रहे हैं कि किसी का मर्डर हो गया तो किसी का अपहरण हो गया.

पीके ने कहा कि जो डर लोगों के मन में था वो कहीं न कहीं सच साबित होता दिख रहा है. आरजेडी जब भी सरकार में होती है लोगों का जो अनुभव रहा है उससे कानून व्यवस्था खराब होने की आशंका बनी रहती है. यह डर अब जमीन पर दिखने लगी है. पीके ने जन सुराज पदयात्रा के 170वें दिन की शुरुआत सारण के बनियापुर प्रखंड की लौंवा कला पंचायत स्थित संत जलेश्वर एकेडमी मैदान में सर्वधर्म प्रार्थना से की.

पीके ने किया नीतीश कुमार पर हमला

बनियापुर प्रखंड में मीडिया संवाद के दौरान बिहार के सीएम पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार जैसे पढ़े-लिखे व्यक्ति के मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार की शिक्षा व्यवस्था का ध्वस्त हो जाना उनके कार्यकाल का सबसे बड़ा काला अध्याय है. ऐसा इसलिए है कि यदि कोई सड़क टूट गई है तो कल एक अच्छी सरकार आएगी तो सड़क बन जाएगी, लेकिन शिक्षा व्यवस्था के ध्वस्त हो जाने की वजह से यदि कल को कोई अच्छी सरकार आ भी जाए तो भी जो दो पीढ़ियां इस शिक्षा व्यवस्था से निकल गईं तो उनको जीवन भर शिक्षित समाज के पीछे ही रहना पड़ेगा. अब तो बहुत मुश्किल है कि वो जाकर अपने आपको शिक्षित कर पाएंगे, ये उन लोगों के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के बच्चों की मूलभूत समस्या है शिक्षा और रोजगार. जब तक आप इसके नाम पर वोट नहीं करेंगे तब तक कोई भी सरकार या कोई भी व्यवस्था आ जाए आपकी स्थिति नहीं सुधरेगी. अगर आप वोट भारत-पाकिस्तान के नाम पर करते हैं तो टीवी पर भारत-पाकिस्तान ही देखने को मिलता है. वोट राम मंदिर के नाम पर किया है तो 30 वर्ष के बाद ही सही राम मंदिर बन ही रहा है. ये कुछ उदाहरण है जो हमें बताते हैं कि जिस नाम पर हम वोट करते हैं वो हमको मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Budget Session 2023: सदन में गूंजा तुषार हत्याकांड का मामला, विजय सिन्हा ने कहा- सरकार को देना होगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget