एक्सप्लोरर

Bihar Budget Session 2023: सदन में गूंजा तुषार हत्याकांड का मामला, विजय सिन्हा ने कहा- सरकार को देना होगा जवाब

Bihar Vidhan Sabha Budget Session: विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में हत्या, फिरौती उद्योग चल रहा है. सदन में सरकार चर्चा नहीं करा रही है. सदन से बीजेपी वॉकआउट कर गई.

पटना: बिहार विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. विपक्ष के नेता बिहार में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते थे. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के नेतृत्व में बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया. सोमवार को सदन में बिहार में बढ़ते अपराध का मामला गूंजा. तुषार हत्याकांड से लेकर एनएमएसीएच के डॉक्टर का मामला भी उठा. जब नहीं सुना गया तो बीजेपी वॉकआउट कर गई. इसके बाद विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस वार्ता कर मीडिया से अपनी बात कही.

विजय सिन्हा ने कहा कि सदन के अंदर आरजेडी कोटे के मंत्री इजराइल मंसूरी थे. नीतीश कुमार भी थे. उन्होंने कहा कि इजराइल मंसूरी को बर्खास्त किया जाए. कार्रवाई की जाए लेकिन नीतीश एक दम चुप थे. उन्होंने कुछ नहीं कहा. बिहार में हत्या, फिरौती उद्योग चल रहा है. सदन में सरकार चर्चा नहीं करा रही है. राज्य में अराजकता का माहौल है. सरकार मौन है. विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है. सरकार को जवाब देना होगा.

मुजफ्फरपुर में और बिहटा में हुई है हत्या

बता दें कि मुजफ्फरपुर के कांटी थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली छाई को लेकर हुए विवाद में राहुल सहनी नाम के युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक के परिजन और बीजेपी आरोप लगा रही कि आरजेडी कोटे के मंत्री व स्थानीय विधायक इजराइल मंसूरी ने हत्या कराई है. बीजेपी आरोप लगा रही है कि मंत्री के लोग मृतक के परिजनों को धमका रहे हैं कि मंत्री का नाम मत लो नहीं तो पूरे परिवार को मार देंगे.

इधर, बिहटा में एक शिक्षक के बेटे तुषार का अपहरण हुआ था. 40 लाख की फिरौती मांगी गई थी. रविवार (19 मार्च) की शाम बच्चे का शव जला मिला. ईएसआईसी अस्पताल के पीछे से शव मिला. वहीं दूसरी ओर एनएमसीएच के डॉक्टर संजय कुमार 20 दिनों से लापता हैं. उनका भी पता नहीं चला है. इन्हीं सारे मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार की घेरने में लगी है. 

यह भी पढ़ें- Patna Junction Video: पटना जंक्शन पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म, रेलवे अधिकारी ने लिया ये बड़ा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget