एक्सप्लोरर

Bihar Politics: RJD कार्यकर्ता की हत्या को लेकर तेजस्वी यादव, चिराग पासवान पर बरसे पप्पू यादव, कह दी ये बड़ी बात

Pappu Yadav: 17 मई को तेजस्वी यादव के चुनाव क्षेत्र राघोपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आरजेडी कार्यकर्ता को कुछ लोग बुलाकर ले गये और वहां उसकी हत्या कर दी गई.

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में RJD कार्यकर्ता विकास किरण की हत्या के 4 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मृतक के परिजन से जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मिलने पहुंचे. आरजेडी कार्यकर्ता की हत्या के 4 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पप्पू यादव ने नाराजगी जताई है. इसे लेकर उन्होंने तेजस्वी यादव, चिराग पासवान, नित्यानंद राय और पशुपति पारस पर नाराजगी जताई और जमकर हमला बोला.  

दरअसल बीते 17 मई की रात्रि में तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर के अमेर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आरजेडी कार्यकर्ता विकास किरण को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गये और वहां उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर आरजेडी विधायक मुकेश रोशन पहुंचे और उन्होंने कहा कि बेहद दुखद घटना है अपराधी जमीन के 20 फीट अंदर भी होगा तो निकाल लिया जाएगा लेकिन घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी कोई हत्यारा अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है.

स्थानीय पुलिस का कहना है कि गोली मारकर जिसकी हत्या हुई है और जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है ऐसा बताया जा रहा है कि सभी दोस्त हैं लेकिन हत्या करने की वजह अभी सामने नहीं आई है.

पप्पू यादव ने आरजेडी विधायक मुकेश रोशन को याद दिलाते हुए कहा कि जमीन से खोदकर निकालने वाले जो बयान दे रहे हैं शायद उनको पता होना चाहिए कि जब उनके घर में 4 लोगों की हत्या हुई थी तो सबसे पहले मैं पहुंचा था वह क्या निकालेंगे जमीन खोदकर अपराधी को जिनके परिवार का खुद न्याय नहीं हुआ अब तक. 

पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राघोपुर के हालात सही नहीं हैं. मैं तेजस्वी यादव से बात करूंगा और कहूंगा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और इतना ही नहीं पप्पू यादव ने हाजीपुर के सभी बड़े दिग्गज नेताओं का भी नाम लेते हुए तीखा हमला बोला और कहा ''तेजस्वी यादव, नित्यानंद राय, चिराग पासवान, पशुपति पारस और आलोक मेहता सभी यही के हैं और बड़ी-बड़ी बाते करते हैं या सभी फेंकू हैं.''

चिराग पासवान पर पप्पू यादव ने कहा कि चिराग पासवान उसी जगह पर जाते हैं जहां उनको वोट मिलता है, बगल में सड़क हादसे में मरने वाले लोगों से मिलने गए चिराग पासवान लेकिन गोली मारकर हत्या हुई यहां तो नहीं पहुंचे यह सभी जात-पात और वोट के राजनीति करने वाले हैं. 

पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को चुनौती देते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी बात करने वाले नित्यानंद राय ऐसे हत्यारे और अपराधियों के खिलाफ क्यों नहीं लड़ते हैं, मैं लड़ता हूं मजबूती के साथ. मैंने तो यूपी में योगी आदित्यनाथ को भी चैलेंज दे दिया, लेकिन हत्या के मामले में ये सब नेता जात-पात भी करते हैं. बता दें कि बीते शुक्रवार की शाम पप्पू यादव आरजेडी कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे जहां उन्होंने वैशाली एसपी से बातचीत कर तुरंत न्याय और कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: 2000 Rupee Note: कहीं खुशी कहीं गम! 2000 के नोट पर प्रतिबंध को लेकर क्या कहते हैं पटना के व्यवसायी? यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget