एक्सप्लोरर

'संजय जायसवाल रोड छाप गुंडा', उपचुनाव से पहले तिलमिलाए सहनी ने BJP प्रदेश अध्यक्ष को बहुत कुछ बोला

Mukesh Sahni Attacks Sanjay Jaiswal: सोमवार को मुकेश सहनी कुढ़नी पहुंचे. वहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय जायसवाल पर जमकर निशाना साधा.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में कुढ़नी विधानसभा सीट को लेकर तैयारियां तेज है. सभी पार्टी चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी हैं. इधर, सोमवार को मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) कुढ़नी पहुंचे. वहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने संजय जायसवाल को रोड छाप गुंडा बताया. कहा कि वह मुझे यानी पिछड़े को दबाना चाहते हैं. मैं दबने वाला नहीं हूं. आगे कहा कि मैं मुंबई छोड़कर यहां आया हूं इतनी आसानी से हार नहीं मानूंगा. इसके साथ ही सरकारी आवास वाले विवाद पर भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया.

बीजेपी अध्यक्ष पर सहनी का वार

मुकेश सहनी ने पटना में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को इससे पहले पागल भी कहा था. अब सहनी संजय जायसवाल को रोड छाप गुंडा बुला रहे हैं. इधर, सरकारी आवास वाले विवाद को लेकर भी उनपर निशाना साधा है. सहनी ने कहा कि वो 30 गुना ज्यादा किराया देकर उस घर में रह रहें हैं. इसको लेकर उन्हें सरकार से बात करनी चाहिए. मुझपर आरोप नहीं लगाना चाहिए.

मुकेश सहनी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाले की सोच ऐसी है कि अगर आरक्षण देने का काम कर दें तो हम उनके साथ में काम और मदद करने के लिए तैयार हैं. सरकारी आवास को लेकर शुरू हुए विवाद में अब बीजेपी और मुकेश सहनी आमने सामने आ गए हैं. मुकेश सहनी ने आगे कहा कि बीजेपी ने चिराग के साथ भी धोखा किया और उन्हें घर से बाहर करवा दिया. हमारे कई विधायक को तोड़कर अलग कर दिया ताकि हम टूट जाएं, लेकिन हम टूटने वाले नहीं हैं.

नेताओं के बयानबाजी तेज

कुढ़नी उपचुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही वैसे-वैसे नेताओं की बयानबाजी तेज होते जा रही है. पटना में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को मुकेश सहनी ने इससे पहले पागल भी कहा था. अब सहनी संजय जायसवाल को रोड छाप गुंडा कहा है. बता दें कि कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा. इसका परिणाम आठ दिसंबर को आएगा. इस उपचुनाव को लेकर पार्टियों ने कमर कस ली है.

यह भी पढ़ें- बिहार के दो दुर्दांत अपराधियों का UP में एनकाउंटर, संजय जायसवाल ने योगी के नाम पर ऐसे कसा नीतीश सरकार पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget