एक्सप्लोरर

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा को मांझी ने दी सलाह, कहा- JDU छोड़ने से होगा उनका नुकसान, नीतीश को नहीं पड़ेगा कोई फर्क

Jitan Ram Manjhi Statement: सीएम नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बयान इन दिनों बिहार की राजनीति में खूब चर्चा हो रही है. इस मुद्दे पर 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी ने बयान दिया है.

पटना: जेडीयू (JDU) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपेंद्र कुशवाहा के बीच इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. वहीं, इस मुद्दे पर 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने बुधवार को कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को जेडीयू के अंदर काफी सम्मान मिला है. जेडीयू में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं. इसके बावजूद बीजेपी ज्वाइन करना चाहते हैं तो यह उनका गलत फैसला हो सकता है. इससे उनको कोई फायदा नहीं होने वाला है.

'हम' नीतीश कुमार के साथ है- नीतीश कुमार

जीतन राम मांझी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा मामले में सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया बिल्कुल ठीक है. नीतीश कुमार को किसी के आने और जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. जेडीयू ने जो सम्मान उपेंद्र कुशवाहा को दी है यह सम्मान बीजेपी में कभी नहीं मिलने वाला है. उपेंद्र कुशवाहा को क्या हुआ है? इसकी मुझे जानकारी नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा पर दिए गए नीतीश कुमार के बयान को 'हम' पार्टी समर्थन करती है. बिहार में चाहे जो कुछ भी हो 'हम' पार्टी नीतीश कुमार के साथ रहेगी. नीतीश कुमार जहां-जहां जाएंगे वहां-वहां हम और हमारी पार्टी जाएगी.

'महागठबंधन के सभी दल मजबूती से एक साथ है'

'हम' प्रमुख ने कहा कि 2025 चुनाव को लेकर अभी से कयास लगाना ठीक नहीं है. सीएम नीतीश कुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि 2025 चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. इसको लेकर तेजस्वी यादव भी कुछ नहीं बोले हैं. महागठबंधन में शामिल सभी दल एक साथ हैं. सभी 2025 विधानसभा चुनाव एक साथ ही लडे़ंगे. महागठबंधन के सभी दल मजबूती से एक साथ है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: ‘नरेंद्र मोदी कहां चाय बेचते थे’, ललन सिंह का मंच से कटाक्ष, कहा- पीएम झूठे हैं, BBC की डॉक्यूमेंट्री से क्यों डर रहे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget