एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU MLC नीरज कुमार ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- प्रदर्शन से पहले करना चाहिए था विचार

नीरज कुमार ने कहा कि राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी सामाजिक और राजनैतिक आचरण के मामले में आइकॉन माने जाते हैं. ऐसे में स्‍वयं भ्रष्‍टाचार और आपाराधिक मामले में आरोपी होने के कारण तेजस्वी को वहां जाने से परहेज करना चाहिए था.

पटना: किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने पर एफआईआर दर्ज होने के बाद तेजस्वी ने ट्वीट कर राज्य सरकार को घेरा था और कहा था कि दम है तो गिरफ्तार करो. तेजस्वी के इस ट्वीट पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि धरना का निर्णय लेने के पहले तेजस्वी को जरूर विचार करना चाहिए था. राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी सामाजिक और राजनैतिक आचरण के मामले में आइकॉन माने जाते हैं. ऐसे में स्‍वयं भ्रष्‍टाचार और आपाराधिक मामले में आरोपी होने के कारण उन्हें वहां जाने से परहेज करना चाहिए था. खैर कानून ने उनको आईना दिखा दिया.

नीरज कुमार ने पूछा कि तेजस्‍वी यादव यह बतायेंगे कि क्‍या पिता तुल्‍य जगदानंद बाबू, उम्र में बड़े मदन मोहन झा, कांग्रेस नेता अजीत शर्मा को तथाकथित फर्जी आंदोलन में अपने कदमों के तले बैठा कर उन्होंने अपने मन के सामाजिक घृणा का प्रकटीकरण किया है ?

उन्होंने पूछा कि क्या स्‍वर्गीय रघुवंश बाबू जैसे सम्‍मानित नेता को एक भाई की ओर से एक लोटा पानी कहकर अपमानित करना, विधानसभा चुनाव 2020 में सामाजिक समूह का भाषायी अपमान करना और फिर कल जगदानंद बाबू, मदन मोहन झा, अजीत शर्मा को कदमों के नीचे बैठा कर क्या तेजस्वी ने भी अपने पिता की तरह ही विशेष सामाजिक समूह के प्रति अपमान प्रकट किया है.

नीरज कुमार ने तेजस्वी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या अपने संवाददाता सम्‍मेलन में किसान संगठनों और किसानों से अनशन स्‍थल पर आकर समर्थन की अपील की थी? क्या उन्होंने आपके आह्वान को नकार दिया ?

नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्‍वी यादव चुनावी हार के बाद भूल गए कि झारखंड और बिहार अलग-अलग राज्‍य है. झारखंड में आपके पिता लालू प्रसाद के लिए खास कानून है, जिसका सामना झारखंड उच्‍च न्‍यायालय में करना पड़ रहा है.

मालूम हो कि पटना जिला प्रशासन ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत 500 से ज्यादा लोगों पर किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने पर केस दर्ज किया है. सभी पर बिना प्रशासन की इजाजत के गांधी मैदान के बाहर सभा करने के आरोप है. प्रशासन ने उन पर आईपीसी की कई धाराओं और महामारी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. मामले में तेजस्वी यादव के अलावा राजद के 18 नेता नामजद किए गए हैं. वहीं, 500 अन्य लोगों पर भी सभा में मौजूद रहकर कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget