एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जगदानंद सिंह ने CM नीतीश को बताया 'अज्ञानी', कहा- वे कुछ पढ़ते-लिखते नहीं, इसी वजह से...

Bihar News: जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार (Nitish kumar) में ज्ञान की कमी है, वह पढ़ते लिखते नहीं हैं. यही वजह है कि आज बिहार बदहाल स्थिति में है.

पटना: बिहार में अफसरशाही का मुद्दा समय-समय पर उठता रहा है. विपक्ष ही नहीं सत्ता पक्ष के नेता भी अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाकर हंगामा करते रहे हैं. विधानसभा में फिर एक बार शुक्रवार को अफसरशाही का मुद्दा उठा, जिस पर विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के ही नेताओं ने अपनी बातें रखीं. इसी क्रम में आरजेडी (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी मौजूदा नीतीश सरकार को इस मुद्दे पर घेरा.

केवल मुख्यमंत्री की बात सुनते हैं अधिकारी

उन्होंने कहा कि जो अधिकारी हमारे सरकार में नए बने जिले में दो साल तक नहीं टिक पाए थे, जनता उनके काम से तबाह थी, नीतीश सरकार में वही अधिकारी पूरे बिहार की कमान संभाल रहे हैं. यही नहीं वो मुख्यमंत्री के करीबी बने हुए हैं. अगर कोई मंत्री अधिकारी से कुछ बोलेंगे तो अधिकारी का जवाब होता है कि हम सिर्फ मुख्यमंत्री की बात सुनेंगे. जनप्रतिनिधि विपक्ष के हों या सत्ता पक्ष के किसी की बात कोई अधिकारी नहीं मानते हैं.

Bihar News: 'बिहार को कर्नाटक नहीं बनने देंगे', डॉक्टर ने हिजाब उतार कर आने को कहा तो भड़की महिला, जमकर किया बवाल

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि मंत्री की शपथ तो ले लेते हैं, लेकिन विधानसभा में आकर वह फेल हो जाते हैं क्योंकि उनकी भी बात नहीं सुनी जाती है. सीएम के जो खास अधिकारी हैं, उसी को वे अपनी कैबिनेट में शामिल करते हैं और उस कैबिनेट का नाम सुपर कैबिनेट बताते हैं.

सीएम नीतीश कुमार पर लगाया आरोप

जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार (Nitish kumar) में ज्ञान की कमी है, वह पढ़ते लिखते नहीं हैं. यही वजह है कि आज बिहार बदहाल स्थिति में है. 17 साल से नीतीश कुमार की सरकार है, इसके बावजूद भी उन्हें केंद्र सरकार से विशेष राज्य के दर्जे को लेकर भीख मांगनी पड़ती है. उनके पास बैठने वाले जो अधिकारी हैं, उनको बोलने का भी ढंग नहीं है. लेकिन पूरे बिहार की जनता का निर्णय वही अधिकारी करते हैं.

आरजेडी नेता ने किसी अधिकारी का नाम नहीं लिया. लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि सभी अधिकारी गलत हैं. कुछ ही अधिकारी हैं, जो  गलत हैं. लेकिन वही गलत अधिकारी सीएम नीतीश के बहुत करीब हैं. जनप्रतिनिधि अधिकारियों की मनमानी की बात करते हैं, लेकिन कोई उनकी सुनता नहीं. अधिकारी सिर्फ मुख्यमंत्री की बात ही सुनते हैं.

यह भी पढ़ें -

Bhagalpur Blast: महीनों से अवैध पटाखा निर्माण का चल रहा था काम, जांच में खुलने लगीं धमाके की सच्चाई

Bihar MLC Election: संजय जायसवाल ने चुनाव में जीत का किया दावा, कहा- सभी सीटों पर जीतेंगे हमारे उम्मीदवार

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget