एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में लाउडस्पीकर को लेकर JDU-BJP में मतभेद! नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के मिल रहे हैं सुर

Loudspeaker Row: बीजेपी के मंत्री जनक राम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर कानून संगत काम हो रहा है तो उसका असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. जेडीयू ने कहा कि बिहार में लाउडस्पीकर का कोई इश्यू नहीं है.

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने साफ कर दिया है कि बिहार में लाउडस्पीकर पर कोई पाबंदी नहीं होगी. इस बीच बिहार में बीजेपी ने अपना अलग रुख अख्तियार किया है. नीतीश कुमार की इस बात से बीजेपी सहमत नहीं है. ये बयान ऐसे समय में आया है जब यूपी में लगातार लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं और देश के दूसरे हिस्सों में लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गर्म है. बिहार में सरकार चला रहे जेडीयू और बीजेपी के सुर अलग-अलग हैं.

बिहार सरकार में बीजेपी के मंत्री जनक राम ने कहा कि सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है. वहां अगर कानून संगत काम हो रहा है तो उसका असर बिहार में भी जरूर देखने को मिलेगा. बिहार में भी लाउडस्पीकर हटेगा. इधर, जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में लाउडस्पीकर का कोई इश्यू नहीं है. उनका (बीजेपी) अपना व्यक्तिगत राय हो सकता है.

यह भी पढ़ें- लिथारा खुदकुशी मामलाः कोच रवि सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, केरल के सीएम ने नीतीश कुमार से की निष्पक्ष जांच की मांग

प्रेम रंजन पटेल के बयान पर गिरिराज की सहमति

बिहार सरकार के इन दोनों मंत्रियों की राय अलग-अलग है. इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में सामाजिक समरसता का माहौल खड़ा किया है. मंदिर हो या मस्जिद दोनों के लिए यह होना चाहिए. प्रेम रंजन पटेल ने ठीक ही कहा है कि इसे पूरे देश में लागू करना चाहिए.

नीतीश कुमार और तेजस्वी के सुर एक

इधर, जो बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहीं वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी कहीं. तेजस्वी यादव ने कहा कि बेरोजगारी से नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है और आप बात लाउडस्पीकर से नींद की बात कर रहे हैं. उन्हें क्या नींद आएगा जो बेरोजगार हैं. अगर सरकार में इस तरह का कोई प्रस्ताव आता है तो हमलोग अपना पक्ष भी रखेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: केबिन में बुलाकर महिला के प्राइवेट पार्ट्स को छूता है यह DPRO, कहता है- मेरे लिए इतना नहीं कर सकती हो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget