एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण पर बोले डिप्टी CM, बिहार में NDA मजबूत, जरूरत पड़ी तो कानून भी आएगा

एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे थे बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद.कई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, जनसंख्या नियंत्रण पर रखी बात.

कटिहारः जनसंख्या नियंत्रण एक बड़ा मुद्दा है. जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार तेज होगी तो उसका असर संसाधन पर पड़ता है. मानव जीवन को प्रभावित करता है. हम सभी चाहते हैं कि लोग इसे सामाजिक अभियान के रूप में स्वीकार करें. यह बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहीं. वह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे थे. यहां कई विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक भी की.

जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार में हो रही बयानबाजी पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि अभी सरकार और समाज की अपेक्षा है, लोग जनसंख्या नियंत्रण में आवश्यक पहल करें लेकिन जरूरत पड़ी तो कानून भी लाया जाएगा. एक सवाल पर कि जेडीयू बिखर जाएगी? इसपर कहा कि बिहार में एनडीए मजबूत है. हमारी सरकार पर कोई असर पड़ने नहीं जा रहा है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. देश में कोरोना को लेकर जो परिस्थिति बनी, विपक्ष ने आलोचना के अलावा कोई भूमिका नहीं दिखाई. उन्हें बिहार में विकास से मतलब नहीं है.

बता दें कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश कुमार की ओर से दिए गए बयान के बाद हर दिन कोई ना कोई बयान सामने आ रहा है. विपक्ष के साथ-साथ बीजेपी के भी कई नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मॉडल को नकार दिया और अपने बयान से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साथ दिया.

जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश कुमार ने कही थी यह बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए अगर सिर्फ कानून बनाकर उसका उपाय करेंगे तो यह संभव नहीं है. चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी एक से दो बच्चों को लेकर निर्णय लिया गया, अब देखिए वहां क्या हो रहा है. कहा कि सबसे बड़ी चीज है कि महिलाएं जब पूरी तौर पर शिक्षित और जागरूक होंगी तो अपने आप प्रजनन दर घट जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बिहार में घमासान जारी, मांझी ने कहा- CM नीतीश का ‘मॉडल’ ही सही

Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण पर संजय जायसवाल ने दिया योगी का साथ, बिहार सरकार से की यह मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
रोहतास: तुतला भवानी धाम में वॉटरफॉल का तांडव, 15 श्रद्धालु फंसे!
रोहतास: तुतला भवानी धाम में वॉटरफॉल का तांडव, 15 श्रद्धालु फंसे!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget