एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण पर संजय जायसवाल ने दिया योगी का साथ, बिहार सरकार से की यह मांग

संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार और यूपी जैसे राज्यों को प्रभावी और व्यावहारिक कानून की जरूरत है. शिक्षा और जागरूकता को साथ-साथ चलाया जा सकता है.

पटना: जनसंख्या नियंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दिए गए बयान के बाद अब सियासत शुरू है. मंगलवार को बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार को ‘एक बच्चे के मानदंड’ का पालन करना चाहिए जिसपर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विचार कर रहे हैं. शिक्षा और जागरूकता को साथ-साथ चलाया जा सकता है. संजय जायसवाल ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर राष्ट्रीय कानून की आवश्यकता नहीं है क्योंकि 24 राज्यों ने पहले ही जनसंख्या स्थिरीकरण हासिल कर लिया है. बिहार और यूपी जैसे राज्यों को प्रभावी और व्यावहारिक कानून की जरूरत है.

दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों पर प्रतिबंध लगाने का विचार

इस बीच, भाजपा विधायक और बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार सरकार आगामी पंचायत चुनावों के लिए दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारे पास पहले से ही नागरिक निकायों के लिए ऐसे नियम हैं. इसे पंचायती राज में लागू करने की आवश्यकता है. अब अगर लागू भी कर दिया गया तो उसके लिए 2026 तक का इंतजार करना पड़ेगा. इस चुनाव में यह लागू नहीं हो सकता.

इसके पहले डिप्टी सीएम रेणु देवी नीतीश कुमार के बयान पर असहमति जताई थी हालांकि बाद में उन्होंने एक बयान देकर यू टर्न ले लिया था. वहीं गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश कुमार के ‘चीन मॉडल’ को नकार दिया था. गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नीति को देश की जरूरत बताते हुए कहा था कि जाति, धर्म, जात-पात राजनीति का मुद्दा नहीं है.

जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश कुमार ने कही थी यह बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए अगर सिर्फ कानून बनाकर उसका उपाय करेंगे तो यह संभव नहीं है. चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी एक से दो बच्चों को लेकर निर्णय लिया गया, अब देखिए वहां क्या हो रहा है. कहा कि सबसे बड़ी चीज है कि महिलाएं जब पूरी तौर पर शिक्षित और जागरूक होंगी तो अपने आप प्रजनन दर घट जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

Exclusive: बिहार में हो रहा बालू का ‘खेल’, रुपये लेकर 14 चक्का वाले ट्रक को सीमा पार करा रहे 'अफसर'

बिहारः RJD की अनूठी पहल, ‘लालू की नाव और तेजस्वी की पतवार’ से होगी बाढ़ में फंसे लोगों की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget