एक्सप्लोरर

'RJD नेता समाज को अगड़े-पिछड़े में बांटने का एजेंडा चला रहे हैं', आलोक मेहता के बायान पर सुशील मोदी का जवाब

Sushil Modi Statement: भागलपुर में मंत्री आलोक मेहता के दिए गए बयान पर बिहार में बयानबाजी शुरू हो गई है. वहीं, इस बयान पर सुशील मोदी ने रविवार को प्रतिक्रिया दी है.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने रविवार को कहा कि सत्ता में आते ही आरजेडी (RJD) 'भूरा बाल साफ करो' के लालू-मंत्र (Lalu Yadav) पर खुल कर काम करने लगा. सरकार के एक मंत्री ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) की निंदा की और दूसरे मंत्री पूरे सवर्ण समाज को अंग्रेजों का दलाल बता कर समाज को अगड़े-पिछड़े में बांटने का एजेंडा चला रहे हैं, आरजेडी कभी 'माई' से बाहर आकर 'ए-टू-जेड' की पार्टी नहीं बन सकता.

नये भारत के निर्माण में योगदान किया- सुशील मोदी

सुशील मोदी ने कहा कि स्वाधीनता की लड़ाई में बाबू कुंवर सिंह से लेकर जयप्रकाश नारायण तक सवर्ण समाज की अनेक विभूतियों ने संघर्ष किया, जेल गए और नये भारत के निर्माण में योगदान किया. इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने जब सवर्ण समाज के गरीब लोगों को 10 फीसद आरक्षण दिया, तब आरजेडी ने इसका भी विरोध किया.

'विद्वेष फैलाने वाले मंत्रियों के आगे मुख्यमंत्री बेचारे हैं'

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' लेकर देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी में आज मंडल और कमंडल पूरी एकजुटता से साथ हैं. हम उन ताकतों से लड़ रहे हैं, जो देश की अखंडता और समाज की एकता पर आघात करते हैं. आरजेडी खुद अंग्रेजों की 'फूट डालो-राज करो' की कुटिल नीति का गुलाम है. इस मंशा को बीजेपी कभी सफल नहीं होने देगी. नीतीश कुमार का जेडीयू जब लालू प्रसाद के गोड़ पर गिर चुका है और उसके विद्वेष फैलाने वाले मंत्रियों के आगे मुख्यमंत्री बेचारे हैं, तब नफरती राजनीति का जवाब सिर्फ बीजेपी ही दे सकती है. बता दें कि मंत्री आलोक मेहता भागलपुर गए थे. इस दौरान उन्होंने दस फीसदी वाले लोग को अंग्रेजों का दलाल बताया था.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान, JDU को बताया 'डूबती नाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget