एक्सप्लोरर

Bihar Politics: कुढ़नी की हार ने CM नीतीश के दिल को पहुंचाई चोट! नहीं करेंगे विपक्षी एकता की बात, ललन सिंह को दी जिम्मेदारी

Cm Nitish Kumar and Lalan Singh: कुढ़नी की हार से नीतीश कुमार के चेहरे के हाव भाव बदले नजर आ रहे. अब ललन सिंह को उन्होंने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

पटना: बिहार में कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जेडीयू को मिली हार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के सुर बदलते नजर आ रहे हैं. पहले उन्होंने देश में विपक्षी एकता को लेकर कई दौरे किए और मिशन 2024 पर फोकस किया, लेकिन अब वह ये सारी जिम्मेदारी ललन सिंह (Lalan Singh) को दे रहे हैं. शनिवार को नीतीश कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे. वहां बैठक खत्म होने के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए. उनसे 2024 मिशन को लेकर सवाल किया गया त ललन सिंह का नाम आगे कर दिया. इससे प्रतीत हो रहा कि कहीं न कहीं कुढ़नी की हार से नीतीश कुमार के दिल को ठेस लगी है.

अब ललन सिंह को विपक्षी एकता की जिम्मेदारी

पत्रकारों से बातचीत में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश ने ललन सिंह की ओर देखते हुए कहा कि ये जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सब बताएंगे आपको. नीतीश ने कहा कि ये सब आपको बताएंगे ललन जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष. वही बताएंगे कि आगे क्या होना है. अब जो भी होने वाला है वो सब उन्हीं की जिम्मेदारी है. वही सब बताएंगे हमको कुछ नहीं पता. पत्रकारों ने उनसे मिशन 2024 को लेकर ही सवाल पूछा था कि आगे की क्या तैयारियां होंगी. बता दें कि कुढ़नी में जेडीयू के मनोज कुशवाहा को बीजेपी के केदार गुप्ता ने हराया था. इसके बाद विपक्ष ने हार का जिम्मा नीतीश कुमार को दिया और ललन सिंह को भी घेरा. हालांकि आरजेडी भी इस हार से खफा है. आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद इस हार का गुस्सा सीएम नीतीश कुमार पर उतार रहे हैं.

कुढ़नी में हार को लेकर चिंतित नीतीश कुमार

बीजेपी लगातार उन्हें अगस्त महीने से ही प्रधानमंत्री बनने वाली बात पर घेरती नजर आई है. मुख्यमंत्री अगस्त महीने से ही देश के कई राज्यों में जाकर विपक्षी एकता को जोड़ने का काम कर रहे थे. इस सिलसिले में वह कई बार दिल्ली भी गए थे. हालांकि फिर से कहा जा रहा कि वो दिल्ली की ओर रुख करेंगे. कुढ़नी में हार के बाद कहीं न कहीं नीतीश कुमार के हौसले पस्त दिख रहे. इस हार के बाद महागठबंधन में मंथन भी जारी है. उधर, बीजेपी 2025 में पूरे बिहार को जीतने की बात कर रही है और आरसीपी सिंह ने पहले ही कहा था कि जिस तरह से कुढ़नी और गोपालगंज में महागठबंधन हारी है नीतीश कुमार को जान जाना चाहिए कि लोकसभा में वह कितनी सीटें लाएंगे. इसलिए वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना छोड़ दें.

यह भी पढ़ें- Bihar: 'सात क्या 15 पार्टी का गठबंधन हो... बिहार में कमल ही खिलेगा', शाहनवाज हुसैन का महागठबंधन पर सीधा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget