एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: थोड़ी देर में इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, आज ही नई सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा, तेजस्वी यादव बनेंगे डिप्टी सीएम | 10 बड़ी बातें

Bihar News: नीतीश कुमार ने बीजेपी से अलग होने का फैसला कर लिया. आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. पढ़ें 10 बड़ी बातें

Bihar Politics: बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने का एलान कर दिया. जेडीयू विधायकों और सांसदों के साथ हुई बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने ये एलान कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू नेताओं ने बैठक में आरोप लगाया कि बीजेपी ने धोखा दिया है. बीजेपी से अलग होने की अपील की गई जिसके बाद नीतीश कुमार ने एलान कर दिया. वे आज ही इस्तीफा देंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे.

बिहार के सियासी संग्राम की 10 बड़ी बातें

  1. बीजेपी को छोड़ अब नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे.
  2. आज शाम 4 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे नीतीश कुमार.
  3. सीएम नीतीश ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा अपमानित किया और जदयू को खत्म करने की साजिश रची.
  4. जेडीयू सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि 2013 से ही बीजेपी धोखा दे रही है. ललन सिंह ने आगे कहा कि 2020 से बीजेपी ने पीठ में छुरा घोंपा है. उन्होंने कहा कि अब हमारा बीजेपी से गठबंधन नहीं रहेगा. यह भी कहा गया कि आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे और आज ही दावा पेश किया जाएगा बिहार में नई सरकार बनाने के लिए.
  5. उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए कहा, "नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है।"
  6. सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू की बैठक में विधायकों ने एक सुर में मुख्यमंत्री को बताया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को JDU की ज़रूरत थी इस वजह से वह साथ दिखी. लेकिन जब विधानसभा चुनाव का मौक़ा आया तब बीजेपी ने JDU के हरेक उम्मीदवार को हराने का षड्यंत्र रचा. विधायकों ने एक सुर में मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इसी क्षण बीजेपी से अलग हो जाइए. विधायकों की इस मांग का तमाम विधायकों और सांसदो ने दोनों हाथ उठा कर समर्थन किया. मुख्यमंत्री ने इसके बाद तय कर लिया की अब बीजेपी के साथ गठबंधन में नहीं रहेंगे.
  7. बीजेपी नेता और मंत्री शहनवाज हुसैन ने जेडीयू के आरोपों के जवाब में कहा कि हम किसी को कमजोर नहीं बल्कि अपनी पार्टी को मजबूत करते हैं.
  8. इस बीच पशुपति पारस ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि वो नरेंद्र मोदी के साथ रहेंगे.
  9. आरजेडी सूत्रों ने कहा कि विभागों के आवंटन पर कोई मतभेद नहीं होगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास 160 की ताकत है. अगर बीजेपी अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करती है या राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोशिश करती है, तो हम उन्हें "करारा जवाब देंगे".
  10. शाम पांच बजे पटना में बीजेपी की बैठक है.

नीतीश की चाल से बिहार में कमल मुरझाया! ईद मिलन में तेजस्वी से गले मिले, मुहर्रम के दिन बीजेपी को दिया ग़म

Bihar News: क्या बड़ा 'खेला' करने वाले हैं नीतीश कुमार, BJP से रिश्ता तोड़ना तो सिर्फ पहला कदम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget