एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: बिहार के सियासी घमासान पर मीसा भारती की प्रतिक्रिया, JDU को लेकर क्या कहा?

Bihar Politics: आरजेडी की राज्यसभा सांसद मीसा भारती पटना में हैं. उनसे जब मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जाहिर किया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.

Bihar Political Crisis: आरजेडी (RJD) नेता और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) ने बिहार के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता कि क्या हो रहा है. जो हो रहा है वह केवल न्यूज में ही दिख रहा है. मीसा ने आगे कहा कि किसी भी पार्टी ने आधिकारिक रूप से कुछ घोषणा तो नहीं की है. मीसा का यह बयान तब आया है जब शनिवार को ही आरजेडी के विधायकों की बैठक बुलाई गई थी जिसमें तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा था कि "बिहार में अभी खेला होना बाकी है.''

मीसा भारती ने पत्रकारों से कहा, ''मुझे कुछ नहीं पता कि क्या हो रहा है. जो हो रहा है वह केवल न्यूज में हो रहा है किसी ने औपचारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है.'' आरजेडी सांसद मीसा भारती ने आगे जोर देकर कहा कि आरजेडी जब भी सत्ता में आती है कि वह राज्य की जनता के लिए काम करती है और वह आगे भी काम करती रहेगी. उधर, शनिवार को आरजेडी की विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. बैठक समाप्त होने के बाद पार्टी नेता आलोक कुमार मेहता ने पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा, '' आज विधायक दल की बैठक हुई. सभी विधायकों ने वर्तमान स्थिति के अनुसार फैसला लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है. हमलोगों ने बहुत संयम बरता है. आगे नीतीश कुमार कोई निर्णय लेते हैं तो उस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विचार करेंगे.''

तेजस्वी ने नीतीश को बताया सम्माननीय
बता दें कि ऐसी खबर है कि बैठक में तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि सीएम नीतीश कुमार उनके लिए सम्माननीय थे और अभी भी हैं. लेकिन तेजस्वी ने साथ ही कहा कि ''जब मंच पर नीतीश कुमार मुझसे पूछते थे कि बिहार में 2005 से पहले क्या था? तो मैं कभी उसका जवाब नहीं देता था.'' तेजस्वी ने साथ ही दावा किया कि नीतीश कुमार का उनकी पार्टी में हर चीज पर कंट्रोल नहीं है.

ये भी पढ़ें- Sushil Modi: 'नौकरी के बदले जमीन घोटाले' में सुशील मोदी ने लालू यादव से मांगा जवाब, सियासी हलचल के बीच पूछे कई सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget