एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: बिना इस्तीफा दिए ही NDA वाली सरकार में सीएम बने रहेंगे नीतीश कुमार? यहां जानें पूरा गणित

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप से कोई भी रुख साफ नहीं किया है लेकिन बताया जा रहा है कि वह अपने गठबंधन सहयोगियों का फोन नहीं ले रहे हैं.

Bihar News: बिहार में अचानक बदले राजनीतिक माहौल के बीच हर किसी की निगाहें सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हैं कि वह आगे क्या घोषणा करेंगे, क्या वह महागठबंधन में बने रहेंगे या फिर इस्तीफा देकर बीजेपी (BJP) के साथ जाएंगे. हालांकि सूत्र बताते हैं कि अगर वह बीजेपी के साथ गए भी तो इस्तीफा नहीं देंगे बल्कि वह राजभवन जाएंगे और उनके साथ बीजेपी के समर्थन वाली चिट्ठी हो सकती है और आरजेडी के मंत्रियों को बर्खास्त कर सकते हैं. 

बताया जा रहा है कि अगर बीजेपी ने समर्थन दे दिया तो नीतीश कुमार को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं होगी, वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे. वह केवल आरजेडी के मंत्रियों को बर्खास्त कर सकते हैं यानी बिना इस्तीफा दिए भी सरकार बदल सकती है. यह समीकरण उस गणित को दरकिनार करने के तौर पर भी देखा जा रहा है जब आरजेडी के सरकार बनाने का दावा पेश करने की खबर सामने आई थी. 

2013 की घटना को दोहराएंगे नीतीश
16 जून 2013 को बीजेपी से नाता तोड़े जाने के बाद बिहार की नीतीश सरकार ने बीजेपी के 11 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्‍त किया था. ऐसे में 2013 के इतिहास को एक बार फिर से नीतीश कुमार दोहरा सकते हैं लेकिन इस बार बीजेपी नहीं बल्कि आरजेडी के मंत्री बर्खास्त होंगे. उस वक्त नीतीश के पास बहुमत के करीब आंकड़ा भी था लेकिन इस बार नीतीश कुमार की पार्टी के पास केवल 45 विधायक है और वह बहुमत से काफी दूर हैं. वहीं, बीजेपी के पास 78 विधायक हैं. 

विपक्षी रहे परेशान, नीतीश सरकारी कामकाज में रहे व्यस्त
उधर, सीएम नीतीश कुमार शनिवार को सरकार के कामकाज में व्यस्त रहे और विकास कार्यों को लेकर बक्सर का दौरा किया लेकिन उनकी सहयोगी पार्टियों में हलचल मची हुई है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें कॉल किया लेकिन उनकी नीतीश कुमार से बात नहीं हो पाई. दूसरी तरफ आरजेडी ने विधायकों की पटना में बैठक बुलाई जिसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दावा किया कि 'बिहार में खेला होना बाकी है'. उधर, एनडीए के सहयोगी एलजेपी पासवान के नेता चिराग पासवान का कहना है कि कुछ समय में सारी चीजें साफ हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: आरजेडी की बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा, 'बिहार में अभी...'

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget