एक्सप्लोरर

मुहर्रम पर बिहार पुलिस की कड़ी सुरक्षा, संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता, DJ पर प्रतिबंध

Patna News: मुहर्रम पर बिहार में सुरक्षा बढ़ाई है. ताजिया जुलूसों पर कड़ी निगरानी रहेगी, संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. जबरन चंदा वसूली रोकने और अफवाहों पर सख्ती के निर्देश हैं.

Muharram 2025 in Bihar: बिहार पुलिस ने मुहर्रम के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है. शुक्रवार (4 जुलाई) को एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दाराद ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि राज्य में इस साल 13719 लाइसेंसी ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे. जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा अधिक है. उन्होंने कहा कि सभी जुलूसों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी. इसके लिए हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. जो मुहर्रम के दौरान सक्रिय रहेंगे.

एडीजी ने बताया कि राज्य के कुछ जिले अत्यंत संवेदनशील हैं. इन जिलों को विशेष श्रेणी में रखा गया है. इन जिलों में सीतामढ़ी, कटिहार, पूर्णिया, गोपालगंज, शिवहर, बांका, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रोहतास, पटना और मधुबनी हैं. इन संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

दाराद ने जानकारी दी कि हर साल कुछ स्थानों पर साम्प्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आती हैं. जिसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. मुख्य रूप से जबरन चंदा वसूली के कारण विवाद की स्थिति बनती है. ऐसे में इस बार जिला प्रशासन इसे रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है.

हर जुलूस की होगी वीडियोग्राफी
एडीजी पंकज दाराद ने बताया कि इस बार सभी ताजिया जुलूस की वीडियोग्राफी अनिवार्य कर दी गई है. साथ ही, सभी जुलूस पुलिस की निगरानी में ही निकाले जाएंगे. प्रशासन की ओर से 1230 सब-इंस्पेक्टर को ड्यूटी पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी संभावित घटना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके.

अफवाह और भड़काऊ गतिविधियों पर सख्ती
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बातचीत के दौरान यह स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के कोई जुलूस नहीं निकलेगा और डीजे के प्रयोग होगा. उन्होंने बताया कि डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. दाराद ने जनता से अपील की कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली टिप्पणी और पोस्ट से बचें. बिना सत्यापन के कोई भी पोस्ट साझा न करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें.

शांति-सद्भाव के लिए अपील
बिहार पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि सभी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें. किसी उकसावे और विवाद से बचें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें ताकि मुहर्रम शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो सके. प्रशासन पूरी तरह तैयार है. अगर किसी भी प्रकार की घटना होती है तो जिला के वरीय अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे और स्थिति को नियंत्रित करेंगे.

ग्राफिक डाटा 
कुल लाइसेंसी ताजिया जुलूस: 13719
ऑन ड्यूटी सब-इंस्पेक्टर: 1230
डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
हर जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय
वीडियोग्राफी अनिवार्य
सोशल मीडिया पर नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget