एक्सप्लोरर

बिहार में 104 पुलिसकर्मियों का रुका वेतन, अधर में लटकी थी 990 केसों की जांच, जानें- पूरा मामला

Bihar Police: एसपी स्वर्ण प्रभात ने सभी अनुसंधानकर्त्ताओं को 24 घंटे के अंदर केस का प्रभार देने और लंबित मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया है. ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Bihar News: बिहार पुलिस ने तबादले के बाद भी अपने रिलीवर को केस फाइल नहीं सौंपने वाले 104 पुलिसकर्मियों का वेतन रोक दिया है. इसके कारण 990 मामलों की जांच में बाधा आ रही है. पूर्वी चंपारण में पुलिस द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा लंबित मामलों की समीक्षा बैठक के दौरान पाया गया कि 104 पुलिसकर्मियों ने अपने स्थानांतरण के बाद भी अपने रिलीवर को केस फाइल नहीं सौंपी, जिससे 990 मामलों की जांच प्रभावित हुई. उनके वेतन रोक दिए गए हैं.

सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर संबंधित पुलिसकर्मियों को केस फाइल सौंपने के लिए कहा गया है. जिला पुलिस के सूत्रों ने बताया कि ऐसा पाया गया कि 990 मामलों में जांच अधर में लटकी हुई है, क्योंकि तत्कालीन 104 जांच अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया और उन्होंने अपने रिलीवर को फाइलें नहीं सौंपी. इससे पहले गोपालगंज जिले में 53 से अधिक पुलिस अधिकारियों पर उनके स्थानांतरण के बाद भी केस फाइल अपने रिलीवर को नहीं सौंपने के लिए केस दर्ज किए गए थे.

सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी
मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि इन पुलिसकर्मियों पर 990 केस लंबित हैं. कई अधिकारियों ने एक दर्जन से अधिक मामलों का प्रभार संबंधित थाने में पदस्थापित अधिकारियों को नहीं सौंपा है. पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्त्ताओं को 24 घंटे के अंदर केस का प्रभार देने और लंबित मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया है.

स्वर्ण प्रभात के तरफ से स्पष्ट किया गया है कि जिले में बड़ी संख्या में केस लंबित होने की वजह तबादला होने के बाद भी केस का प्रभार न सौंपना भी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर लंबित मामलों का निपटारा नहीं किया जाएगा तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में 15 साल की लड़की का दो लड़कों से था प्रेम-प्रसंग, पिता, भाई और चाचा ने उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget