एक्सप्लोरर

Bihar News: सुपौल में पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प, सड़क जाम और पत्थरबाजी के बाद लोगों पर लाठीचार्ज

Public Clash In Triveniganj Supaul: घटना में जदिया एसएचओ राजीव कुमार चोटिल हो गए. तब पुलिस बल एक्शन में आया और हमलावरों को खदेड़ना शुरू कर दिया. इस बीच लाठीचार्ज भी हुई.

Police Public Clash In Triveniganj Supaul: सुपौल के त्रिवेणीगंज में गुरुवार को दोपहर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. घटना तब शुरू हुई जब 100 से अधिक लोग लाठी-डंडों से लैस होकर त्रिवेणीगंज थाना पहुंचे. किसी विवाद को लेकर नाराज ये लोग पुलिस पर दबाव बनाने आए थे.

थाने में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने बाहर से ही रोकने और समझाने बुझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ वहां से निकलकर त्रिवेणीगंज बाजार क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. सड़क जाम के कारण स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. इसी दौरान जदिया पुलिस त्रिवेणीगंज किसी काम से आ रहे थे और उन्होंने त्रिवेणीगंज बाजार में जाम देखा, जिसके बाद जदिया एसएचओ राजीव कुमार और पुलिस बल सब गाड़ी से उतरकर  पैदल त्रिवेणीगंज थाना जाने लगे, जिसे देख कर भीड़ ने अचानक उस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया और उसे खदेड़ने लगे. 

जिसमें जदिया एसएचओ राजीव कुमार चोटिल हो गए. तब उन्होंने अपना पिस्तौल निकाला उसे तान दिया और पुलिस बल एक्शन में आए और जमाकर्ताओं हमलावरों को खदेड़ना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई. दस पंद्रह मिनट तक माहौल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. हालांकि अभी तक झड़प का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इसे जमीन विवाद और अहम की लड़ाई से जोड़कर देख रही है. स्थानीय लोगों का आक्रोश किस वजह से था, इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है.

घटना के बाद त्रिवेणीगंज के एसडीओ शंभूनाथ और एसडीपीओ विपिन कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. दोनों अधिकारी घटना स्थल पर कैंप कर रहे हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. फिलहाल, पुलिस ने इलाके में शांति बहाल करने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है. मामले की गहन जांच जारी है. 

त्रिवेणीगंज एसडीएम का क्या है कहना?

मामले को लेकर त्रिवेणीगंज एसडीएम शंभूनाथ ने बताया कि सूचना मिली कि त्रिवेणीगंज दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोग सड़क जाम किए हुए हैं और जदिया थाना की पुलिस पर भी भीड़ के जरिए पथराव किया गया है. सूचना पर हम और त्रिवेणीगंज एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे तब तक पुलिस के जरिए स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया था, अभी स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है. मामले की तफ्तीश की जा रही है. एसएचओ एसडीपीओ के जरिए नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि घटना क्यों घटी इसके बारे में विस्तार से एसएचओ एसडीपीओ ही बता पाएंगे कि घटना का तात्कालिक कारण क्या रहा है, लेकिन यह घटना घटी थी और कुछ लोग यहां जाम करने आए थे, उनको हल्का बल प्रयोग कर हटा दिया गया है. पत्थरबाजी में जदिया थानाध्यक्ष और कुछ पुलिस बल भी चोटिल हुए हैं. घटना को लेकर कुछ लोगों को डिटेन भी किया गया है. अभी वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

ये भी पढ़ेंः Bihar MLC Election: बिहार में 100 से ज्यादा मतदाताओं के एक ही 'पिता', तिरहुत स्नातक चुनाव में खुला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget