एक्सप्लोरर

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह को किया निलंबित, DIG ने कहा- कार्रवाई होगी

आपत्तिनजनक और निराधार टिप्पणी के संबंध में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह से तीन मई 2021 को पूछा गया था स्पष्टीकरण.उनकी ओर से दिए गए जवाब पर विभाग को संतुष्टि नहीं, सीआईडी के डीआईजी ने निलंबित करने के संबंध में दिया है आदेश.

पटनाः सीआईडी में तैनात इंस्पेक्टर और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया है. सीआईडी के डीआईजी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. मृत्युंजय कुमार सिंह पर कोरोना संकट में आपत्तिजनक और निराधार टिप्पणी करने का आरोप है.

आपत्तिनजनक और निराधार टिप्पणी के संबंध में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह से तीन मई 2021 को स्पष्टीकरण पूछा गया था. उनके द्वारा दिए किए गए जवाब को पुलिस मुख्यालय ने संतोषजनक नहीं पाया. इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह को गुरुवार को निलंबित करने का आदेश दे दिया. इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया है.

मृत्युंजय कुमार सिंह ने दिया था ये बयान

बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कुछ दिनों पहले बिहार के डीजीपी पर आरोप लगाया था कि कोरोनाकाल में मदद के लिए डीजीपी को फोन लगाया जाता है तो वे नहीं उठाते हैं. ऐसे में वॉट्सएप पर पत्र रूपी मैसेज लिखकर उनसे मदद की मांग करनी पड़ी है.

पुलिसकर्मी और उनके परिजन भटक रहे

उन्होंने डीजीपी एसके सिंघल को मैसेज भेजा उसमें उन्होंने लिखा था "मौजूदा समय में कोरोना से कोरोनायोद्धा पुलिसकर्मी औए उनके परिजन काफी प्रभावित हैं, लेकिन उन्हें इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है. ऐसे में आग्रह है कि पुलिसकर्मीयो और उनके परिजनों के इलाज के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से हॉस्पिटलों में कुछ बेड की सुविधा की जाए."

डीजीपी से उन्होंने कहा "आप बिहार के पुलिस प्रमुख हैं और सभी पुलिसकर्मियों के अभिभावक हैं. आपका कर्तव्य है कि इस संकट में अपने पुलिस परिवार के सदस्यों के दुख को कम करें.” इस दौरान पत्र में मृत्युंजय कुमार सिंह ने कुछ मरने वाले जवानों का जिक्र करते हुए मदद के क्षेत्र में अपनी बात कही थी.   

फोन उठाने के लिए अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाए

मृत्युंजय कुमार सिंह ने डीजीपी से कहा था कि उनके स्तर से पहल की जाए. साथ ही मुख्यालय के किसी अधिकारी को बीमार पुलिसकर्मी के इलाज की व्यवस्था के लिए तत्काल मोबाइल नंबर के साथ प्रतिनियुक्त किया जाए जिससे आसानी से संपर्क कर बीमार पुलिसकर्मियों के इलाज में मदद मिल सके.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: बिहार में मिले 551 नए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 985 लोगों ने कोरोना को हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget