एक्सप्लोरर

बिहार में ‘लाठीमार सरकार’, शिक्षक अभ्यर्थियों की पिटाई पर कन्हैया कुमार का बड़ा हमला

Police Lathi Charge: कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार में नौकरियों का अंबार होना चाहिए, लेकिन वहां ‘‘लाठियों की बौछार’’ है. प्रदेश में बेरोजगारी दर देश की बेरोजगारी दर से ज़्यादा है.

Bihar News: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा के पूरक परिणाम जारी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की मंगलवार को निंदा की और आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘फर्जी डबल इंजन’’ वाली ‘‘लाठीमार सरकार’’ है. उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि लाठीजार्च और शिक्षक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितता की न्यायिक जांच तथा बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) का ऑडिट होना चाहिए.

पूरक परिणाम जारी करने की मांग

दरअसल बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के पास मंगलवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा के पूरक परिणाम जारी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. प्रदर्शनकारियों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3) के पूरक परिणाम जारी करने की मांग को लेकर एक, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट के बाहर प्रदर्शन किया.

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रभारी कन्हैया कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पटना में बिहार के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने फिर से बर्बर लाठीचार्ज किया है. यह पहला मामला नहीं है। पहले भी कई बार अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया है। यह सब इसलिए भी हो रहा है, क्योंकि डबल इंजन की फर्जी सरकार अहंकार में है.’’

उन्होंने दावा किया कि बिहार में नौकरियों का अंबार होना चाहिए, लेकिन वहां ‘‘लाठियों की बौछार’’ है. कुमार ने कहा, ‘‘प्रदेश में बेरोजगारी दर, देश की बेरोजगारी दर से ज़्यादा है और ग्रामीण क्षेत्र की बेरोजगारी (दर) तो और भी चिंताजनक है. प्रदेश में छात्र अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिए बहुत ही अमानवीय स्थिति में रहते हैं और संघर्ष करते हैं, लेकिन जब नौकरी का नंबर आता है तो उनके साथ अन्याय होता है.’’

'शिक्षा की स्थिति बहुत अहम मुद्दा है'

उनके मुताबिक, बिहार में लगभग 4 लाख पद खाली हैं और 2 लाख पद अकेले शिक्षा के क्षेत्र में खाली हैं, लेकिन उन्हें भरा नहीं जा रहा है. कुमार ने कहा, ‘‘पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद दुखद और चिंता का विषय है। हम उसकी कड़ी भर्त्सना करते हैं.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में ‘फर्जी डबल इंजन’ वाली सरकार और ‘लाठीमार सरकार’ है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बिहार में पलायन, रोजगार और शिक्षा की स्थिति बहुत ही अहम मुद्दा है. कांग्रेस पार्टी छात्र हितों के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ी है.’’

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: 'मुसलमान लालटेन में किरासन तेल बनकर...', अररिया में RJD पर प्रशांत किशोर का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget