एक्सप्लोरर

Slogan War: RJD ने स्लोगन के जरिए मोदी सरकार के लिए लिख दी ये बात, बीजेपी बोली- 'असली बेवफा तो नीतीश कुमार'

Nitish Kumar Bewafa Hai: पटना में दीवारों पर स्लोगन लिखे गए हैं. सबसे गौर करने वाली बात है, जहां-जहां आरजेडी ने दीवार लेखन किया है, वहीं पास में बीजेपी ने भी स्लोगन के जरिए पलटवार किया है.

पटना: बिहार में राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वार कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार आरजेडी और बीजेपी के बीच दीवार लेखन के जरिए स्लोगन वार शुरू हुआ है, जिसे लोग भी पढ़कर खूब आनंद ले रहे हैं. राजधानी पटना की सड़कों पर कई स्थानों पर दीवार लेखन के जरिए आरजेडी और बीजेपी ने स्लोगन के जरिए एक-दूसरे के गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा है. बीजेपी ने जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को 'असली बेवफा' बताया है तो आरजेडी ने भी जवाब दिया है.

आरजेडी ने महंगाई के जरिए अबकी बार मोदी सरकार के बदलने की बात की है. सबसे गौर करने वाली बात है, जहां-जहां आरजेडी ने दीवार लेखन किया है, वहीं पास में बीजेपी ने भी स्लोगन के जरिए पलटवार किया है. आरजेडी ने यह मोदी सरकार के लिए लिखा- 'सिर्फ जुमला और झूठा प्रचार, बेवफा है मोदी सरकार'. आरजेडी ने एक और स्लोगन के जरिए कहा है, 'सिर्फ जुमला और झूठा प्रचार, बेवफा है मोदी सरकार' वहीं, भाजपा ने दीवार पर लिखा, 'दिया ना शिक्षा, ना रोजगार, पलटू कुमार को कब तक सहेगा बिहार'.

वैसे, इन स्लोगनों को आते-जाते लोग भी बड़े गौर से पढ़कर मजा ले रहे हैं. आरजेडी ने एक स्लोगन लिखा, 'मजदूर किसान पर रोज सितम, मोदी सरकार का खेल खत्म'. तो, भाजपा ने स्लोगन लिखा, 'कभी हमारा तो कभी आपका यार है, असली बेवफा तो नीतीश कुमार है'. राजनीतिक दल दीवार लेखन को सही बता रहे हैं.

बीजेपी ने कहा- स्लोगन में कुछ भी गलत नहीं

बीजेपी के नेता कुंतल कृष्ण कहते हैं कि स्लोगन में कुछ भी गलत नहीं है. इसके जरिए नीतीश कुमार पर तंज कसा गया है. वहीं आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि बीजेपी अब आरजेडी के नकल पर उतर गई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने कहे पर खुद फंसती रही है. जेडीयू सरकारी दीवार पर स्लोगन लिखने को सही नहीं मानती है. जेडीयू के नेता कहते हैं कि बीजेपी तो नियम ही तोड़ती है, जो भी ऐसा किया होगा कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'बेशर्मी भी...', पप्पू यादव ने ट्वीट करने के बाद तुरंत किया डिलीट, दोबारा PM मोदी को ऐसे घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget