एक्सप्लोरर

Chapra Police Encounter: छपरा में अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात अपराधी भुअर घायल, हथियार बरामद

Police Encounter: मुठभेड़ में पुलिस ने अपने बचाव के लिए फायरिंग करते हुए एक अपराधी का एनकाउंटर किया, लेकिन गोली पैर में लगी है. उसका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है.

बिहार के छपरा में तरैया थाना क्षेत्र के सगुनी दियारा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान मंगलवार को अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने अपने बचाव के लिए फायरिंग करते हुए एक अपराधी का एनकाउंटर किया, लेकिन गोली पैर में लगी है.

अपराधी रंधीर कुमार उर्फ भुअर घायल

घायल कुख्यात अपराधी पानापुर थाना के रामदासपुर मोरिया गांव का रंधीर कुमार उर्फ भुअर है, जिसे तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने घायलावस्था में रेफरल अस्पताल तरैया पहुंचाया. इसका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है. पुलिस ने अपराधी के पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद किया है. घटना के बाद मढ़ौरा -2 एसडीपीओ अमरनाथ, इंस्पेक्टर मनीष कुमार साहा व अन्य अधिकारी पहुंच कर पूछताछ कर रहे हैं. 

भुवर के खिलाफ सारण, सीवान व गोपालगंज जिले में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. पुलिस की निगरानी में उसका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है, पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आसपास के लोग भी जुट गए. उधर, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए घटना स्थल पर विशेष पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. वहीं एसएसपी ने कहा कि ऐसा दुस्साहस करने वाले अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उसके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा भी दिलाई जाएगी. 

पुलिस को देखते ही भुवर ने की थी फायरिंग

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हो रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मशरक एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर सगुनी गांव की घेराबंदी की गई. इस दौरान पुलिस को देखते ही भुवर ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

ये भी पढ़ें: Bihar Domicile Policy: बिहार शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू, लेकिन इन शर्तों पर मिलेगा लाभ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget